IPL 2026 क्वालीफायर-I, ये 5 खिलाड़ी करेंगे हार-जीत का फैसला, GT VS RCB के बीच होगी घनघोर टक्कर
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 का निर्णय किन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिका है और दोनों टीमों के बीच कितनी घमासान टक्कर हो सकती है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।

आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और अब 26 मई को क्वालीफायर वन गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इस मैच का निर्णय पांच खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इनमें से जिस भी टीम के ज्यादा खिलाड़ी चले वह मुकाबला अपने नाम कर सकती है। आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में किन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी और जो हार जीत का फैसला करेंगे, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
भुवनेश्वर कुमार
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए जो एक खिलाड़ी जीत को उनके कब्जे में डाल सकता है, उनमें स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार का नाम पहले स्थान पर आता है। धर्मशाला में अगर भुवनेश्वर कुमार चल गए और गुजरात टाइटंस के टॉप-3 को जल्दी आउट कर दिया तो आरसीबी के लिए मुकाबला जीतना आसान होगा। भुवनेश्वर कुमार इस अब तक 14 मैचों में 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में टॉप पर बने हुए हैं। पर्पल कैप उन्हीं के सिर पर सजी है।
विराट कोहली
आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अब तक 50 की औसत से 557 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163 से अधिक का रहा है। कोहली ने इस सीजन भी अपने बल्ले से आरसीबी को कई मैच जिताए हैं। ऐसे में उनके चलने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम गुजरात टाइटंस से मैच छीन सकती है। क्वालीफायर वन में फिल साल्ट की अगर वापसी हुई और कोहली और फिल साल्ट के बीच बेहतरीन साझेदारी हो गई लब आरसीबी इस मुकाबले को अपनी गिरफ्त में कर सकती है।
साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने इस सीजन 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 638 रन 49 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। धर्मशाला में खेल जाने वाले मुकाबले में अगर सुदर्शन का बल्ला चला तो आरसीबी के हाथ से मैच जा सकता है। सुदर्शन ने इस सीजन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कई मैच टीम को जिताए हैं।
शुभमन गिल
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में कमाल की कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल 13 पारियों में 616 रन 47 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। गिल ने इस सीजन काफी तेज गति से रन बनाए हैं। आरसीबी के खिलाफ दोनों लीग मैच में अच्छी शुरूआत के बाद वे आउट हुए हैं। ऐसे में इस बार अगर उनका बल्ला चला तो आरसीबी का खेल खत्म हो सकता है। उन्होंने पिछले आईपीएल सीजनों में आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारियां भी खेली हैं।
जोश बटलर
जोश बटलर का आईपीएल 2026 अच्छा नहीं गया है और उन्हें डर होगा कि एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार उन्हें पवेलियन ना भेज दें। हालांकि, अगर अंग्रेजी बल्लेबाज का बल्ला चला तो आरसीबी का पहले क्वालीफायर में गेम ओवर होना निश्चित है।
पांच के अलावा इन प्लेयर पर भी नजरें
इन पांच खिलाड़ियों के अलावा और भी खिलाड़ी निगाहों में रहने वाले हैं, जिनमें देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, मोहम्मद सिराज, क्रुणाल पांड्या, राशिद खान, कगिसो रबाडा आदि। कुल मिलाकर मंगलवार को खेला जाने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक और जोरदार होने की उम्मीद है। धर्मशाला में हमेशा से रनों की बारिश होती आई है और इस मुकाबले में मैच हाईस्कोरिंग हो सकता है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



