ऑफ फील्ड विवादों के कारण पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान? बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने किया इनकार

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स का मानना है कि ऑफ-फील्ड विवाद टीम की खराब फॉर्म के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। पंजाब को रविवार को आईपीएल 2026 में लगातार छठे मैच में हार मिली है और अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है।

ऑफ फील्ड विवादों के कारण पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान? बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने किया इनकार

पंजाब किंग्स की टीम लगातार 6 मुकाबला हारकर आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है। पंजाब की टीम अपने सातवें मुकाबले तक अजेय रही थी। टीम ने लगातार मुकाबले जीतकर विपक्षी टीम को उनके खिलाफ सोचने के लिए मजबूर कर दिया था लेकिन आठवें मुकाबले से हार का सिलसिला जो शुरू हुआ है, अभी तक नहीं टूट पाया है। हालांकि पिछले कुछ मैचों से पंजाब किंग्स की टीम विवादों की वजह से काफी चर्चा में रही है। कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि कप्तान और खिलाड़ियों के बीच अनबन है। ट्रेनिंग सेशन में खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे और फिर अर्शदीप सिंह के वीडियो ने अलग ही मुद्दा उठा दिया था, जहां चहल वेप का इस्तेमाल करते पाए गए थे। हालांकि गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स का मानना है कि ऑफ-फील्ड विवाद टीम की खराब फॉर्म के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

मैच का रुख बदल नहीं सके

पंजाब के गेंदबाजी कोच जेम्स होम्प का मानना है कि पंजाब का सीजन इसलिए खराब हुआ क्योंकि टीम मैचों में मोमेंटम पर काबू नहीं रख पाई। टीम मैच के रूख को अपने नियंत्रण में रखने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि टीम मैचों के दौरान लगातार महत्वपूर्ण मौकों पर पिछड़ती चली गई, जिसके चलते दूसरे हाफ में टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ा।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कोच ने कहा, ''मुझे लगता नहीं कि ऑफ-फील्ड विवादों ने हमारे सीजन को प्रभावित किया। हमारा अभियान बेपटरी इसलिए हुआ क्योंकि हम मैचों में मोमेंटम (मैच के रुख) को अपने कब्जे में नहीं रख पाए। । हर बार जब ऐसा लगता था कि हम मैच पर पकड़ बनाने वाले हैं, तो हम खुद को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें कर देते या मोमेंटम गंवा देते थे।''

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जबरदस्त शुरुआत और फिर 223 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम पावरप्ले में ही आईपीएल मुकाबला हार गई। पंजाब किंग्स को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद श्रेयस ने कहा, '' बेशक, उन्होंने शानदार शुरुआत की और फिर पावरप्ले के ठीक बाद गेंदबाजों को निशाना बनाया। मुझे लगता है कि 222 रन तक पहुंचना एक तारीफ के काबिल प्रदर्शन था और हम गेंदबाजी में अधिक विकेट नहीं ले पाए लेकिन मुझे लगता है कि हम मैच पावरप्ले में ही हार गए।''

पंजाब के कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने पर निराशा जताई, विशेषकर तब जब टीम को पूरे सत्र में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य से लगातार अच्छी शुरुआत मिली थी। उन्होंने कहा, ''हमारे तीन खिलाड़ी आउट हो गए थे और हमारे लिए अधिकतर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे। वे हमें वैसी शुरुआत नहीं दे पाए जैसी पावरप्ले में देते थे। मैं भी जल्दी आउट हो गया। निराश करने वाला प्रदर्शन लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच में कुछ अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा था।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।