LSG को रौंदकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

Apr 20, 2026 12:05 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से धूल चटाई। यह पीबीकेएस की मौजूदा सीजन में पांचवीं जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने आईपीएल में इतिहास रच डाला है।

LSG को रौंदकर पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, IPL में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का आईपीएल 2026 में विजय अभियान जारी है। पीबीकेएस ने रविवार को मुल्लांपुर के स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से धूल चटाई। पंजाब ने 255 रनों का टारगेट देने के बाद लखनऊ को 200/7 के स्कोर पर रोका। पंजाब ने 19वें सीजन में छह मैचों में पांचवीं जीत हासिल की है। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। एलएसजी को रौंदकर पीबीकेएस ने इतिहास रच डाला है। पंजाब आईपीएल में सीजन के शुरुआती छह मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है। पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके खाते में 11 अंक हैं। पीबीकेएस मौजूदा सीजन में अभी तक एकमात्र टीम है, जिसे हार का सामना नहीं करना पड़ा।

ओपनर प्रियांश आर्य मचाया धमाल

पंजाब ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) की तूफानी पारियों की बदौलत सात विकेट पर 254 रन जुटाए। यह मौजूदा सीजन में किसी भी टीम द्वारा बना गया सबसे बड़ा स्कोर है। प्रियांश और कोनोली के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की दमदार पार्टनरशिप हुई। यह आईपीएल में पंजाब के लिए तीसरी 150 प्लस पार्टनरशिप है। प्रियांश ने 37 गेंदों की अपनी पारी के दौरान नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि ऑस्ट्रेलिया के कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े। मजबूत कद-काठी वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश काफी कम फुटवर्क के बस एक जगह खड़े होकर पूरी ताकत और बल्ले की पूरी गति से शॉट लगाते रहे जिससे गेंदें तेजी से बाउंड्री के पार जाती रहीं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कूपर कोनोली का अलग अंदाज

प्रियांश ने फुल लेंथ गेंदों को सीधे या एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा। छोटी और वाइड गेंदों को उन्होंने कट या रैंप शॉट से खेला जबकि कंधे की ऊंचाई पर आई बाउंसर गेंदों को उन्होंने बिना चेहरे पर कोई भाव लाए, पुल या हुक शॉट से बाउंड्री के पार भेज दिया। वहीं, कोनोली का अंदाज बिल्कुल अलग था। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उनके ऊंचे छक्के और फ्रंट फुट पर आकर डीप मिडविकेट स्टैंड में लगाए गए पुल शॉट देखकर उनकी फ्रेंचाइजी के कोच रिकी पोंटिंग को भी उन पर गर्व हुआ होगा। दोनों की बल्लेबाजी शैली एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थी। प्रियांश ने अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया जबकि अगले 43 रन बनाने के लिए उन्होंने 18 गेंदें लीं। दूसरी ओर कोनोली ने थोड़ा समय लिया। उन्होंने 35 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए लेकिन अगले 37 रन सिर्फ 12 गेंदों में बना दिए। 24 वर्षीय प्रियांश प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।