लगातार तीसरी हार से श्रेयस अय्यर टीम पर भड़के, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में निकाली कमी
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि टीम हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने चहल के ओवर में कैच छूटने को मैच का सबसे बड़ा टर्निग पॉइंट बताया है।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार से नाखुश हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों के हार के बाद बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर सवाल खड़े किए हैं। हेनरिच क्लासेन और ईशान किशन के अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 235 रन बनाये। इसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशा किया। कूपर कोनोली ने 59 गेंद में नाबाद 107 रन बनाये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब किंग्स बीस ओवर में सात विकेट पर 202 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर का मानना है कि टारगेट काफी ज्यादा था क्योंकि हमने कई कैच छोड़े थे।
पंजाब किंग्स की हैदराबाद में यह लगातार नौवीं हार थी। सनराइजर्स के इस सातवीं जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं और वह दस टीमों में शीर्ष पर है। बाकी तीन मैचों में से एक जीत के साथ ही उसके 16 अंक हो जायेंगे जो प्लेआफ के लिये क्वालीफाई करने के लिये काफी है। श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ मैच हारने के बाद कहा, ''मुझे लगता है ये (टारगेट) काफी ज्यादा था। क्योंकि हमने शुरुआत में कई कैच छोड़े थे और मुझे लगता है कि हम उनके 30-40 रन कम कर सकते थे। क्योंकि विकेट धीमा होता जा रहा था और कटर रुककर आ रही थी। तो हम मैदान पर (फील्डिंग में) भी उतने सक्षम नहीं रहे, ना ही गेंदबाजी में और ना ही बल्लेबाजी में। मुझे लगता है कि उन्होंने बेहद संपूर्ण क्रिकेट खेला और हमें दिखाया कि मैच कैसे जीता जाता है। मुझे महसूस होता है कि इस टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत किसी परीकथा जैसी रही और हर कोई बहुत ही शानदार स्थिति में था, सभी की मानसिकता और जोश एकदम अव्वल दर्जे का था।''
उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि हमें उसी माइंडसेट के साथ रहना चाहिए। चीजों के बारे में नेगेटिव बात करके हम आसानी से डाइवर्ट हो सकते हैं। लेकिन निश्चित रूप से हमें वापस जाकर उन चीजों पर गौर करने की जरूरत है जो पिछले तीन मैचों में हमारे पक्ष में नहीं रहीं, और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूत वापसी करें। कॉनॉली शानदार है। उसका माइंडसेट टॉप क्लास है और जो कैरेक्टर वो मैदान पर लेकर आता है, वो हर खिलाड़ी उसके से सीख सकता है।” लगातार तीसरी हार के लिये पंजाब का लचर क्षेत्ररक्षण कसूरवार रहा । ईशान और क्लासेन के कैच तीन बार छूटे जबकि प्रभसिमरन ने स्टम्पिंग का मौका भी गंवाया ।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



