गुजरात टाइटंस की जीत से IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RR के साथ इन 2 टीमों पर भी टूटा गमों का पहाड़

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। टॉप-4 पूरी तरह से हिल गया है। जीटी की जीत से पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स को भी नुकसान हुआ है।

गुजरात टाइटंस की जीत से IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RR के साथ इन 2 टीमों पर भी टूटा गमों का पहाड़

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दी है। गुजरात की टीम इस जीत के साथ पांचवें से सीधा दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स को तो इस हार का नुकसान उठाना पड़ा है, साथ ही पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें भी 1-1 पायदान नीचे खिसक गई है। टॉप-2 में अब गुजरात टाइटंस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है। SRH और GT के बराबर 14-14 अंक है, मगर बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से हैदराबाद की टीम पहले तो गुजरात दूसरे पायदान पर है। आईए एक नजर पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

RR vs GT मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स चौथे तो पंजाब किंग्स 5वें पायदान पर थी। जीटी ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और सीधा टॉप-2 में पहुंच गई है। वहीं आरआर की टीम अब टॉप-4 से बाहर हो गई है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

राजस्थान रॉयल्स की यह पिछले 7 मुकाबलों में 5वीं हार है, वहीं गुजरात ने अपने पिछले चार मैच लगातार जीते हैं।

जीत की पटरी से उतर चुकी पंजाब और आरसीबी को जीती की जीत का नुकसान उठाना पड़ा है।

IPL 2026 Points Table After RR vs GT Match

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1सनराइजर्स हैदराबाद11740+0.73714
2गुजरात टाइटंस11740+0.22814
3पंजाब किंग्स10631+0.57113
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु10640+1.23412
5राजस्थान रॉयल्स11650+0.08212
6चेन्नई सुपर किंग्स10550+0.15110
7कोलकाता नाइट राइडर्स10451-0.1699
8दिल्ली कैपिटल्स11470-1.1548
9मुंबई इंडियंस10370-0.6496
10लखनऊ सुपर जायंट्स10370-0.9346

कैसा रहा RR vs GT मैच?

कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक के बाद राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने अहम मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

इस बड़ी जीत से टाइटंस की टीम अपना नेट रन रेट सुधारने में सफल रही। टीम की यह 11 मैचों में सातवीं जीत है और वह 14 अंक के साथ तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रॉयल्स इतने ही मैचों में पांचवीं हार के बाद 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

राशिद को गेंदबाजी में जेसन होल्डर (12 रन पर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (33 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 55 रन लुटाए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट चटकाया।

रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38, वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 और ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।