IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस नहीं रही फिसड्डी, GT की हार से तीन टीमों का हुआ नुकसान

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

IPL 2026 Points Table After GT vs MI Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी। मुंबई की टीम ने आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीन स्थान की छलांग लगाई है।

IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस नहीं रही फिसड्डी, GT की हार से तीन टीमों का हुआ नुकसान

IPL 2026 Points Table After GT vs MI Match: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को आईपीएल 2026 का 30वां मैच खेला गया। पांच पांच बार की चैंपियन एमआई ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी को 99 रनों से रौंदा। मुंबई ने तिलक वर्मा (नाबाद 101) की आतिशी सेंचुरी के दम पर 200 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रनों पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एमआई अंक तालिका में अब फिसड्डी नहीं रही। एमआई तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उसके खाते में छह मैचों में चार अंक हैं। हार्दिक ब्रिगेड ने लगातार चार हार के बाद जीत का स्वाद चखा है।

GT की हार से तीन टीमों का हुआ नुकसान

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बरकरार है। उसके छह मैचों में छह अंक हैं। जीटी की तीसरी हार से तीन टीमों को एक-एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आठवें स्थान पर खिसक गई है। सीएसके ने अभी तक छह मैचों केवल दो जीत हासिल की हैं। चेन्नई का नेट रनरेट माइनस में है जबकि मुंबई का प्लस में पहुंच गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसदी) नौवें पायदान पर चली गई है। एलएसजी के भी छह मैचों में चार अंक हैं। कोलकाता नाइट राइटर्स (केकेआर) फिर से दसवें पायदान पर लुढ़क गई है। केकेआर के सात मुकाबलों में महज तीन अंक हैं। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 Points Table Updated

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1पंजाब किंग्स6501+1.42011
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6420+1.1718
3राजस्थान रॉयल्स6420+0.5998
4सनराइजर्स हैदराबाद6330+0.5666
5दिल्ली कैपिटल्स5320+0.3106
6गुजरात टाइटन्स6330-0.8216
7मुंबई इंडियंस6240+0.0674
8चेन्नई सुपर किंग्स6240-0.7804
9लखनऊ सुपर जाएंट्स6240-1.1734
10कोलकाता नाइट राइडर्स7151-0.8793

कैसा रहा GT vs MI मुकाबला?

तिलक वर्मा के शतक के बाद अश्वनी कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से मुंबई ने हार के क्रम को तोड़ते हुए गुजरात को हराया और मौजूदा सीजन में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तिलक ने आईपीएल के अपने पहले शतक के दौरान 45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या (15 रन, 16 गेंद, एक चौका) के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 और नमन धीर (45) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी भी की जिससे मुंबई ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

शुभमन गिल के बल्ले से 14 रन निकले

वहीं, अश्वनी कुमार (24 रन पर चार विकेट), अल्लाह गजनफर (17 रन पर दो विकेट) और मिचेल सेंटनर (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने जीटी सिमट गई और कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी। जीटी की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए जबकि उनके अलावा शाहरुख खान (17), कप्तान शुभमन गिल (14) और कागिसो रबाडा (12) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। लक्ष्य का पीछा करने करते हुए टाइटंस की शुरुआत खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में पांच रन तक ही साई सुदर्शन (0) और जोस बटलर (5) के विकेट गंवा दिए थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।