जानिए कब होगा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया अपडेट
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा है कि आईपीएल के प्लेऑफ के वेन्यू की एक या दो दिन में घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि आईपीएल प्लेऑफ के वेन्यू पर फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। बीसीसीआई ने अभी तक मौजूदा सीजन का प्लेऑफ शेड्यूल जारी नहीं किया है। बोर्ड ने ये बताया था कि जारी सीजन 31 मई तक खत्म हो जाएगा। पूरी संभावना है कि आखिरी चार मैच 26 मई (क्वालिफायर 1), 27 मई (एलिमिनेटर), 29 मई (क्वालिफ़ायर 2) और 31 मई (फाइनल) को होंगे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने वेन्यू को लेकर कुछ भी अपडेट देने से इनकार किया और इंतजार करने के लिए कहा है।
देवजीत सैकिया ने किया कन्फर्म
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "हम इस पर काम कर रहे हैं कि आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल के लिए सबसे सही वेन्यू कौन सा हो सकता है। इसलिए, हमें दो दिन का और समय लगेगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के फाइनलिस्ट और चैंपियन होने की वजह से, पहले से तय वेन्यू मुल्लांपुर और बेंगलुरु को ही प्लेऑफ की मेजबानी मिलेगी, तो बीसीसीआई सचिव ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “आप अंदाजा लगाते रह सकते हैं, लेकिन मैं आपको कोई जवाब नहीं दूंगा। हम दो दिन में इस पर फैसला लेंगे।”
ऐसी भी चर्चा है कि ये दोनों संभावित वेन्यू खासकर मुल्लांपुर को शायद प्लेऑफ की मेजबानी न मिले। मुल्लांपुर ने पिछले साल के युद्ध-प्रभावित सीजन में बारी न होने के बावजूद क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी की थी। वे मैच असल में हैदराबाद में होने थे, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद फाइनलिस्ट थी, लेकिन लॉजिस्टिक्स और मौसम से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्हें न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया था।
इसी तरह, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में असल में फाइनल होना था, लेकिन 'ऑपरेशन सिंदूर' की वजह से शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। मॉनसून शुरू होने के साथ ही, बीसीसीआई ने क्वालिफायर 2 और फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 26 मार्च को आईपीएल 2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया था कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा। शुरुआती चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसके कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिये गये थे। दूसरे चरण का पहला मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस चरण में आठ 'डबल-हेडर' (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे।
बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने कहा, " लीग चरण के दूसरे हिस्से में 50 मैच खेले जायेंगे। इसका आयोजन 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 स्थलों पर होगा। इस चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे।"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



