IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल हुआ क्लियर, इन चार टीमों के हाथ लगा टिकट; जानिए कब और कहां होगी भिड़ंत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Playoffs Schedule: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम है। आरआर ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी। जानिए, प्लेऑफ के मैच कब और कहां होंगे।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल प्लेऑफ

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल क्लियर हो गया है। रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम है। आरआर ने रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रनों से हराकर आखिरी प्लेऑफ टिकट हासिल किया। पराग ब्रिगेड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 205/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद एमआई को 175/9 पर रोका। राजस्थान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने प्लेऑफ में जगह बनाई। आरसीबी और जीटी ने टॉप-2 में फिनिश किया। टॉप-2 में रहने पर टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और गुजरात के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। यह मुकाबला 26 मई यानी मंगलवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।

राजस्थान बनाम हैदराबाद एलिमिनेटर

आरसीबी और जीटी में से जो भी जीतेगा, उसे सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। हालांकि, हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 में उतरने का मौका मिलेगा। आरआर ने लीग चरण चौथे स्थान पर फिनिश किया। ऐसे में आरआर और तीसरे पायदान पर रही एसआरएच की एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ंत होगी। यह मैच 27 मई (बुधवार) को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। वहीं, विजेता की क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 में शिकस्त झेलनी वाली टीम से टक्कर होगी। क्वालिफायर-2 का 29 मई यानी शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में आयोजन होगा। इस मैच में जिसे भी जीत नसीब होगी, उसकी फाइनल में एंट्री होगी। खिताबी मुकाबला 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। प्लेऑफ के सभी मैच शाम साढ़े सात बजे से ही शुरू होंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल

मैचटीमवेन्यूतारीख
क्वालिफायर-1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंसहिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला26 मई
एलिमिनेटरसनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्समहाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़27 मई
क्वालिफायर-2TBD vs TBDमहाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़29 मई
फाइनलTBD vs TBDनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद31 मई

RR की जीत से पंजाब और केकेआर को झटका

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गदर काटा। उनके हरफनमौला खेल की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया। आर्चर ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद 32 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी में चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बृजेश शर्मा (चार ओवर में 26 रन), नांद्रे बर्गर (चार ओवर में 43 रन) और यश राज पुंजा (चार ओवर में 44 रन) ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। आर्चर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। आरआर ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद अपने 'करो या मरो' मैच में मजबूत स्कोर बनाया। इस जीत से आरआर के 14 मैचों में 16 अंक हो गए और साथ ही पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की उम्मीदें खत्म हो गईं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।