IPL 2026: 3 सीटों के लिए हैं ये 7 दावेदार, आसान भाषा में समझिए प्लेऑफ्स का पूरा गणित
IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस हर दिन नया मोड़ ले रही है। 62 मुकाबले आईपीएल के 19वें सीजन के खेले जा चुके हैं और सिर्फ एक ही टीम अभी तक प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर पाई है। अब 3 सीटों के लिए 7 दावेदार हैं।

IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस हर दिन हर मैच के बाद नया मोड़ ले रही है। आईपीएल के 19वें सीजन में 62 मुकाबले खेल जा चुके हैं। लीग फेज के सिर्फ 8 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के मुकाबले खेलेंगी। अभी सिर्फ एक ही टीम टॉप 4 में जाने के लिए कन्फर्म हुई है। अब 3 पायदान खाली हैं, जिसके लिए 7 दावेदारों में जंग छिड़ी हुई है। हर टीम का अलग-अलग समीकरण जान लीजिए कि कौन सी टीम कैसे क्वालीफाई कर सकती है।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी हैं, जबकि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस तरह 3 स्लॉट खाली हैं, जिसके लिए 7 दावेदार हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है।
गुजरात टाइटन्स कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ्स में?
IPL 2026 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार गुजरात टाइटन्स है, क्योंकि जीटी के खाते में 16 पॉइंट्स हैं। जीटी को आज यानी 18 मई को भी प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट मिल सकता है। इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज चेन्नई सुपर किंग्स को हराना होगा। इसके बाद जीटी और एसआरएच प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। अगर चेन्नई को जीत मिलती है तो फिर जीटी का अपना मैच सीएसके के खिलाफ अहम हो जाएगा। उस मैच को जीतकर भी टीम आसानी से प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी, जबकि हारने पर भी टीम प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है। इसके लिए उसे अपने नेट रन रेट पर ध्यान देना होगा।
SRH को कैसे मिलेगा प्लेऑफ्स का टिकट?
सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के अभी दो लीग मैच खेलने हैं। अगर आज होने वाले मैच में एसआरएच ने सीएसके को हरा दिया तो हैदराबाद की टीम प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी। अगर आज एसआरएच हारी तो फिर आरसीबी के खिलाफ जीत भी उसे प्लेऑफ्स में पहुंचा देगी। 16 पॉइंट्स जीटी, सीएसके और आरआर के हो सकते हैं। ऐसे में नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा।
पंजाब किंग्स कैसे बनी रह सकती है टॉप 4 में?
पंजाब किंग्स ज्यादा से ज्यादा 15 अंकों तक पहुंच सकती है। इसके लिए उसे अपने आखिरी मैच में एलएसजी को हराना होगा। इसके बाद उनका प्लेऑफ्स का टिकट कन्फर्म नहीं होगा, बल्कि उन्हें उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई और राजस्थान अपने एक-एक मैच को हार जाएं और केकेआर भी एक मैच हार जाए या फिर बहुत कम मार्जिन से जीते। तभी उन्हें प्लेऑफ्स का टिकट 15 अंकों पर मिल सकता है।
CSK को कैसे मिलेगा प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट चाहिए तो उन्हें आज सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा और फिर आखिरी मैच में गुजरात टाइटन्स को भी मात देनी होगी। इसके अलावा नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि जीटी, एसआरएच और आरआर 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। अगर एसआरएच अपने दोनों मैच हार जाएगी तो फिर सीएसके को दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ्स का कन्फर्म टिकट मिल जाएगा। अगर आरआर एक मैच हार जाएगी तो भी सीएसके दोनों मैच जीतकर टॉप 4 में होगी।
राजस्थान रॉयल्स कैसे पहुंचेगी टॉप 4 में?
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने दो मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन यह दुआ करनी होगी कि चेन्नई आज हार जाए या फिर गुजरात से मुकाबला हार जाए। इसके अलावा आरआर यह भी दुआ करेगी कि सीएसके नहीं तो कम से कम एसआरएच ही अपने दोनों मैच हार जाए। फिर आरआर की टॉप 4 में एंट्री कन्फर्म हो जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स के पास भी टॉप 4 का मौका?
मैथमैटिकली देखें तो दिल्ली कैपिटल्स के पास भी टॉप 4 में जाने का मौका है, लेकिन इसके लिए एक या दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा नतीजे उनके पक्ष में जाने चाहिए। इनमें सबसे पहला तो यही कि दिल्ली को अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से जीतना है। इसके अलावा डीसी चाहेगी कि पंजाब आखिरी मैच भी हारे। राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच हार जाए। सीएसके भी दोनों मैच हारे। सनराइजर्स हैदराबाद सीएसके को हराए। इसके बाद उन्हें चौथे नंबर की पोजिशन मिल सकती है।
KKR को कैसे मिल सकता है प्लेऑफ्स का टिकट?
कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर भी प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा है। इसके लिए केकेआर को अपने बाकी के दोनों मैच जीतने होंगे। इसके अलावा दुआ करनी होगी कि पंजाब अपने आखिरी मैच में हारे। राजस्थान रॉयल्स सिर्फ एक मैच जीते और एसआरएच कम से कम चेन्नई को हराए। इस तरह केकेआर के पास प्लेऑफ्स में पहुंचने का मौका होगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



