KKR की जीत से IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, दिल्ली कैपिटल्स समेत 3 टीमें लगभग बाहर

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Playoffs Scenario- कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में रोमांच का तड़का लगा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स समेत कुल 3 टीमें लगभग बाहर हो चुकी है। आईए एक नजर सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं-

KKR की जीत से IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, दिल्ली कैपिटल्स समेत 3 टीमें लगभग बाहर

IPL 2026 Playoffs Scenario- कोलकाता नाइट राइडर्स की दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में रोमांच का तड़का लगा दिया है। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर ने डीसी को उन्हीं के घर पर 8 विकेट से रौंदकर जीत का चौका लगाया है। कोलकाता की यह 10 मैचों में चौथी हार है। इन चार जीत से पहले केकेआर को लगातार 5 हार का सामना करना पड़ा था, वहीं उनका एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था। दिल्ली कैपिटल्स समेत अब 4 टीमों का आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से लगभग पत्ता कट चुका है। दिल्ली की यह 11 मैचों में 7वीं हार है। आईए एक नजर आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
  1. सनराइजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे चल रही है। 11 मैचों में उनके खाते में सबसे अधिक 14 अंक है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम टीमों को 16 अंक हासिल करने होते हैं, ऐसे में एसआरएच को बचे तीन में से कम से कम एक मैच जीतना होगा। हैदराबाद की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में जगह पक्की करने पर भी होगी ताकि वह क्वालीफायर-1 खेल सके।

    SRH के बचे 3 मैच- जीटी, सीएसके, आरसीबी
  2. पंजाब किंग्स- शानदार लय में टूर्नामेंट का आगाज करने वाली पंजाब किंग्स अब थोड़ी भटक चुकी है। पहले 7 में से उन्हें 6 मुकाबलों में जीत मिली थी, मगर पिछले 3 मैचों में उन्होंने हार की हैट्रिक लगाई है। पंजाब के खाते में फिलहाल 10 मैचों के बाद 13 अंक है। प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें 4 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। उनकी नजरें भी एसआरएच की तर टॉप-2 पर भी होगी।

    PBKS के बचे 4 मैच- डीसी, एमआई, आरसीबी, एलएसजी
  3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- पंजाब की तरह आरसीबी की टीम भी अपनी लय खोती हुई दिखाई दे रही है, उन्हें भी अपने पिछले दो मैचों में बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें भी अभी ज्यादा नहीं बढ़ी है। उनके खाते में 10 मैचों के बाद 12 अंक है। प्लेऑफ के लिए उन्हें बचे चार में से 2 मैच जीतने है।

    RCB के बचे 4 मैच- एमआई, केकेआर, पीबीकेएस, एसआरएच

  1. राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स के भी 10 मैचों के बाद 12 ही अंक है। पिछले 6 में से उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए जल्द जीत के ट्रैक पर लौटना होगा और बचे चार में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे ताकि वह 16 अंकों तक पहुंच पाए।

    RR के बचे 4 मैच- जीटी, डीसी, एलएजी, एमआई
  2. गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में कमबैक जोरदार रहा है। पिछले तीन मैचों में वह जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। उनके भी आरसीबी और आरआर के बराबर 10 मैचों के बाद 12 अंक है। प्लेऑफ की रेस में जीटी एकमात्र टीम है जो कड़ी टक्कर दे सकती है और बड़ा फेरबदल करने का मद्दा रखती है। गुजरात को भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए यहां से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

    GT के बचे 4 मैच- आरआर, एसआरएच, केकेआर, सीएसके
  3. चेन्नई सुपर किंग्स- सीएसके के लिए यह टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लगातार तीन हार के साथ आईपीएल 2026 का आगाज करने वाली चेन्नई की टीम के खाते में 10 मैचों में 10 अंक है, उनके पास अगले चार मैच जीतकर अधिकतम 18 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। एक गलती उनके लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकती है, ऐसे में उन्हें फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे।

    CSK के बचे 4 मैच- 2 एलएसजी, एसआरएच, जीटी
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स- केकेआर की टीम आईपीएल 2026 में शुरुआत के 6 में से 5 मैच हारने के बावजूद प्लेऑफ की रेस में अभी तक जिंदा है। कोलकाता ने पिछले 4 मुकाबलों में जीत का चौका लगाया। ऐसे में 10 मैचों के बाद उनके खाते में 9 पॉइंट्स है। कोलकाता नाइट राइडर्स अगले चार मैच जीतती है तो वह अधिकतम 17 अंकों तक पहुंच सकती है। एक हार उनकी गाड़ी को 15 अंकों पर रोक देगी जिससे प्लेऑफ का टिकट हासिल करना काफी कठिन होगा।

    KKR के बचे 4 मैच- आरसीबी, जीटी, एमआई और डीसी

दिल्ली कैपिटल्स समेत 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। ये तीनों टीमें अगर अपने बचे सभी मुकाबले जीतती भी है तो वह अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती है। जिस तरह यह टूर्नामेंट चल रहा है उसे देखते हुए 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी कठिन है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।