RCB को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और क्या करना होगा? 2 और टीमें लगभग बाहर

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Playoffs- आरसीबी को 16 अंकों के बावजूद प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। प्लेऑफ की रेस में अब 6 ही टीमें रह गई है। MI-LSG 2 अधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के चांसेस भी ना के बराबर है।

RCB को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और क्या करना होगा? 2 और टीमें लगभग बाहर

IPL 2026 Playoffs- आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो रखी है। लीग स्टेज के 13 ही मैच बाकी है, मगर अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम का नाम साफ नहीं हुआ है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16-16 अंकों तक पहुंच गई है, मगर अभी तक उन्हें प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीमों की जगह प्लेऑफ में पक्की होती है, मगर इस सीजन अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। RCB vs KKR मैच के बाद अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 6 टीमों के बीच रेस है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स अधिकारिक रूप से बाहर हो गईं हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी चांसेस अब ना के बराबर रह गए हैं। आईए एक नजर सभी टीमों के समीकरण पर डालते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
  • GT के पॉइंट्स के मामले में टॉप चार में जगह बनाने की 99.7% संभावना है (संभावित टाई सहित), और उनके पहले या दूसरे स्थान पर, अकेले या संयुक्त रूप से रहने की संभावना 82.6% है। जीटी को दो मैच खेलने है और वह अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है।
  • RCB के 16 अंक हो चुके हैं, उन्हें लीग स्टेज में दो और मैच खेलने हैं। उनके पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की 99% संभावना है और टॉप दो में रहने की 77.6% संभावना है। यहां से एक जीत उनकी प्लेऑफ की टिकट और टॉप-2 में जगह दोनों कन्फर्म कर सकती है।
  • SRH के पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 77% है, और उनके टॉप दो में रहने की संभावना केवल 31.4% है। उनके 2 मैच बाकी है।
  • PBKS के 3 मैच बाकी है और वह अधिकतम 19 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। उनके पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 63.6% है, और उनके टॉप दो में जगह बनाने की संभावना केवल 22.2% है।

  • CSK के टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 53.2% है। उनके बचे तीन मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से है। आखिरी दो मैच कठिन है। सीएसके के टॉप दो में जगह बनाने की संभावना केवल 19% है।
  • पिछले 7 में से 5 मैच हारने वाली RR के टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 53% ही है। उनके खाते में फिलहाल 12 अंक है, उन्हें तीन मैच और खेलने हैं। उनकी टॉप-2 में जगह बनाने की संभावना केवल 15.3% है।
  • आरसीबी से हारने के बाद KKR की टॉप चार में जगह बनाने की संभावनाएं घटकर केवल 2.6% रह गई हैं। अब उनका सफर इस टूर्नामेंट में लगभग-लगभग समाप्त हो गया है।
  • DC के भी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें काफी कम है। मात्र 2.7% चांसेस है कि वह टॉप-4 में पहुंचे।

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्लेऑफ की रेस अब 6 टीमों के बीच ही रह गई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।