बदल गया IPL 2026 के प्लेऑफ्स का पूरा समीकरण: GT के पास 99% चांस, जानिए अन्य टीमों का हाल?
ipl 2026 Playoffs chances: शुभमन गिल की सेना ने प्लेऑफ्स में झंडा गाड़ दिया है। उधर, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि अब एक फीसदी चांस ही डीसी के प्लेऑफ्स में पहुंचने के बचे हैं।

ipl 2026 qualification chances percentage: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के 56 मुकाबले मंगलवार 12 मई तक खेले जा चुके हैं। अब सिर्फ 14 लीग मैच ही बाकी हैं। इससे पहले जान लीजिए कि किस टीम के कितने प्रतिशत चांस आईपीएल 2026 प्लेऑफ्स में पहुंचने के हैं। दो टीमें टूर्नामेंट के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हैं। एक टीम ऐसी है, जिसके 99 फीसदी से ज्यादा चांस प्लेऑफ्स में जाने के हैं, जबकि एक टीम के सिर्फ एक फीसदी चांस ही प्लेऑफ्स का टिकट कटाने के हैं। पूरा सिनेरियो इस समय क्या है? यह जान लीजिए।
आईपीएल 2026 का 56वां लीग मैच 12 मई को गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम ने जीत दर्ज की और इस जीत के साथ जीटी के 16 पॉइंट्स हो गए। 16 पॉइंट्स के साथ गुजरात की टीम आसानी से प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन अभी भी .4 फीसदी चांस हैं कि टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई न करे। ऐसे में समझ लीजिए कि किस टीम के पास कितने फीसदी चांस टॉप 4 में जगह बनाने के हैं। अभी भी 16 हजार से ज्यादा योग इस बात के हैं कि कौन सी टीम कहां फिनिश करेगी।
किस टीम के कितने फीसदी चांस प्लेऑफ्स के?
1. पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटन्स के पास 99.6 फीसदी चांस प्लेऑफ्स में पहुंचने के हो गए हैं। 16 अंक जीटी के खाते में हैं और दो मुकाबले अभी बाकी हैं। इसके अलावा टॉप 2 में फिनिश करने के चांस जीटी के अब 84.5 फीसदी हो गए हैं।
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और इस टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस 88.1 फीसदी हैं, जबकि टॉप 2 में फिनिश करने के चांस आरसीबी के 59 फीसदी हो चुके हैं।
3. सनराइजर्स हैदराबाद को जीटी से शर्मनाक हार मिली है और इस हार की वजह से एसआरएच के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस 80 फीसदी से घटकर 76.8 फीसदी हो गए हैं। टॉप 2 में फिनिश करने के चांस एसआरएच के 35.5 परसेंट हैं।
4. पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अभी भी पंजाब किंग्स है, जिसके प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस थोड़े से बढ़े हैं। जीटी वर्सेस एसआरएच मैच से पहले 62.5 फीसदी थे, जो अब बढ़कर 64.5 फीसदी हो गए हैं। टॉप 2 के चांस पंजाब किंग्स के 28.8 परसेंट हैं।
5. चेन्नई सुपर किंग्स भी टॉप 4 के अलावा टॉप 2 की रेस में है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में इस वक्त सीएसके पांचवें पायदान पर है। सीएसके के टॉप 4 में जाने के चांस 53.9 फीसदी हैं और टॉप 2 के टीम 22 परसेंट चांस रखती है।
6. राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो 53.8 फीसदी चांस उसके टॉप 4 में पहुंचने के हैं, जबकि टॉप 2 में जाने के मौके आरआर के पास 18.2 फीसदी हैं।
7. कोलकाता नाइट राइडर्स भी रेस में है, जिसके प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस 12.8 फीसदी हैं, लेकिन 3.6 फीसदी चांस ही केकेआर के टॉप 2 में फिनिश करने के हैं।
8. दिल्ली कैपिटल्स 14 अंकों तक पहुंच पाएगी, लेकिन फिर भी 1 फीसदी चांस दिल्ली के टॉप 4 में जाने के हैं, लेकिन डीसी ज्यादा से ज्यादा तीसरे स्थान तक जा सकती है। टॉप 2 के चांस डीसी के हैं ही नहीं।
9. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हैं, जो 11 में से 3 मैच जीती है।
10. लखनऊ सुपर जायंट्स भी टॉप 4 में नहीं जा सकती, जो 11 में से 8 मैच हार चुकी है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



