IPL 2026 Playoffs: एक अनार और 5 बीमार… आखिरी स्पॉट के लिए है मारामारी, ये 3 टीमें हुईं अंदर
IPL 2026 Playoffs Scenario: 1 अनार और 2 बीमार वाली कहावत आपने सुनी होगी, लेकिन आईपीएल 2026 में एक अनार और 5 बीमार वाली बात देखने को मिली है। एक पायदान के लिए एक या दो नहीं, बल्कि पांच टीमों के बीच अब जंग है।

IPL 2026 Playoffs Scenario: एक अनार और दो बीमार वाली कहावत आपने खूब सुनी होगी, लेकिन आईपीएल 2026 में यह कहावत और भी आगे निकल गई है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस को देखें तो आप पाएंगे कि एक अनार और 5 बीमार आपको दिखाई पड़ेंगे। आईपीएल के 19वें सीजन के प्लेऑफ्स के लिए तीन टीमें कन्फर्म हो गई हैं, लेकिन एक स्लॉट के लिए पांच टीमें रेस में हैं। इनमें से दो टीमों की हालत ज्यादा खराब है, जबकि एक टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि दो टीमें 15-15 अंकों तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में आने वाला हर मैच दिलचस्प होगा।
आईपीएल 2026 के लिए अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया। एसआरएच को जैसे ही सीएसके के खिलाफ जीत मिली। वैसे ही न सिर्फ एसआरएच, बल्कि गुजरात टाइटन्स का भी प्लेऑफ्स का टिकट कन्फर्म हो गया। इस तरह अब एक ही पायदान टॉप 4 के लिए बाकी है, जिसके लिए पांच टीमों के बीच रेस है। दो टीमें प्लेऑफ्स की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। इनमें एक थी लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरी थी पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस।
पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ्स की रेस में हैं। मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स जरूर है, लेकिन पंजाब की टीम ज्यादा से ज्यादा 15 अंकों तक पहुंच सकती है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अब एकमात्र टीम है, जो 16 अंकों तक पहुंच सकती है और अपने दम पर प्लेऑफ्स में जगह बना सकती है। अन्य टीमों को अपने अलावा दूसरी टीमों को नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
राजस्थान रॉयल्स के दो मैच बाकी हैं, जो दो ऐसी टीमों के खिलाफ हैं, वो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई हैं। ऐसे में अगर राजस्थान ने अपने दोनों मैच जीते तो प्लेऑफ्स में उनकी टिकट पक्की हो जाएगी। अन्य सभी टीमें बाहर हो जाएंगी। अगर राजस्थान ने एक भी मैच गंवाया तो फिर पंजाब किंग्स और केकेआर के पास प्लेऑफ्स में जाने का मौका होगा। पंजाब का मैच लखनऊ के खिलाफ बाकी है, जबकि केकेआर को मुंबई और दिल्ली से भिड़ना है केकेआर ने अपने दोनों मैच जीते तो केकेआर के खाते में भी 15 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में नेट रन रेट पर बात आएगी, जो पंजाब का अच्छा है। दिल्ली और सीएसके के पास भी थोड़े बहुत चांस हैं, लेकिन यह तभी संभव है, जब पंजाब और केकेआर अपना एक-एक मैच हारे।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



