IPL 2026 प्लेऑफ का गणित दिमाग चकराने वाला; PBKS-RR की हार के बाद बदले समीकरण, जानें कौन किससे आगे
IPL 2026 Playoff Qualification Scenario- राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उनके कप्तान ने तो कह दिया है कि आरआर टॉप-4 में पहुंचने की हकदार नहीं है, मगर उनकी टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario- रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने आरआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। इससे पहले रविवार को डबल हेडर में हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को धूल चटाकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। पहले 7 में से 6 मैच जीतने वाली पंजाब की टीम अब हार का छक्का लगा चुकी है। उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है। आईए एक नजर उन सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं जो क्वालीफाई कर सकती हैं-
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए मात्र 2 अंकों की दरकार है। उनका आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है जो काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है। अगर जीटी को उस मैच में भी हार का सामना करना पड़ता है तो भी वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी, मगर फिर उनको क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद- एसआरएच के खाते में फिलहाल 14 अंक है। उनके अगले दो मैच सीएसके और आरसीबी के खिलाफ है। 18 अंकों तक पहुंचने के लिए उन्हें यह दोनों ही मैच जीतने होंगे। अगर उन्हें एक जीत मिलती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर ही अटक जाएगी, जिसके बाद उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिलेगा या नहीं यह पूरी तरह दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगी।
सीएसके और आरआर- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे टीमों की किस्मत अभी भी उनके हाथों में है। दोनों ही टीमों को 2-2 और मैच खेलने हैं और उन्हें जीतकर वह 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। मगर यहां एक गलती उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। ऐसे में सीएसके और आरआर को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा।
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स- हार का छक्का लगा चुकी पंजाब किंग्स अब मैक्सिमम 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। वहीं टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के बावजूद केकेआर भी अगले दो मैच जीतकर इतने ही अंक हासिल कर सकती है। इस समय 15 पॉइंट्स प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए काफी नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि जीटी के अलावा 3 टीमें ऐसी हैं जो 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में पंजाब और कोलकाता को अपने बचे मैच जीतने के साथ इन टीमों की हार की दुआएं करनी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स- डीसी की गाड़ी 14 अंकों से आगे नहीं बढ़ सकती। पंजाब और कोलकाता का जहां 15 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई करना मुश्किल नजर आ रहा है, वहीं डीसी की तो क्या बात करें। मगर मैथमेटिकली उनका क्वालिफिकेशन संभव है। डीसी को 14 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा और दुआ करनी होगी कि टॉप-4 में शामिल होने वाली आखिरी टीम इतने अंकों से आगे नहीं बढ़ पाए, इसके बाद भी फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



