लौट रहा विराट कोहली का साथी, RCB की टीम में फिर होगी फिल सॉल्ट की एंट्री
सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट जल्द ही एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से जुड़ने वाले हैं। वह उंगली की चोट के कारण एक महीने तक आईपीएल से बाहर रहने के बाद वापसी करेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट पूरी तरह फिट हो गए हैं और एक बार फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए तैयार हैं। बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन बनी थी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। इंग्लैंड और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज सॉल्ट को 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बाउंड्री बचाने की कोशिश करते समय बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। तब से वह कोई मैच नहीं खेले हैं और पिछले महीने अपनी उंगली ठीक होने के दौरान परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर लौट गए थे।
कब तक होगी फिल सॉल्ट की वापसी?
ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज फिल सॉल्ट आईपीएल 2026 सीजन में उंगली की चोट के कारण एक महीने तक बाहर रहने के बाद इस सप्ताह के अंत में भारत लौटने वाले हैं।
सॉल्ट के चयन पर संशय
उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अगर नेट रन रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो टीम अगले मंगलवार धर्मशाला में क्वालिफायर 1 में पहुंचने की मजबूत दावेदार है। अभी यह साफ नहीं है कि सॉल्ट शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के आखिरी लीग मैच में खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन प्लेऑफ इतने करीब होने की वजह से टीम कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही।
सॉल्ट की जगह पिछले एक महीने से इंग्लैंड के उनके साथी खिलाड़ी जैकब बेथेल विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन वह ज़्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। उन्होंने सात पारियों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 27 रहा। शुक्रवार को सॉल्ट उपलब्ध नहीं भी रहे, तब भी बेथेल की जगह खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि वेंकटेश अय्यर ने रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत में 73 रन बनाकर नाबाद पारी खेली थी।
अय्यर उस मैच में रजत पाटीदार की जगह खेल रहे थे। आरसीबी के कप्तान पाटीदार पिछले सप्ताह कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी की तेज बाउंसर हेलमेट पर लगने के बाद धर्मशाला नहीं गए थे। कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने आरसीबी की जीत के बाद कहा कि पाटीदार "काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं" और शुक्रवार को हैदराबाद में होने वाले मैच के लिए वापसी करेंगे। इससे टीम चयन को लेकर नई उलझन खड़ी हो सकती है। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके साथी खिलाडी जैकब बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपनिंग का अवसर मिला है, वह सीजन की शुरुआत में बेंच पर बैठे थे।
सॉल्ट का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। बेंगलुरु ने रजत पाटीदार के नेतृत्व में 13 मैच खेलते हुए 9 में जीत हासिल की है, जबकि चार मैचों में उसे हार मिली है। फिल सॉल्ट ने जारी सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने शुरुआती 6 मैचों में 202 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



