विराट कोहली या शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आज कौन मारेगा बाजी? सैमसन-वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 में
IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में आज विराट कोहली और शुभमन गिल एक्शन में होंगे। कोहली 247 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं। वहीं गिल 265 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। नंबर-1 बनने के लिए दोनों को काफी पसीना बहाना होगा।

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 लीग स्टेज आधी खत्म होने को है, 70 में से 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में भी तगड़ी उठापटक मची हुई है। आज आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। RCB vs GT मैच में दो स्टार प्लेयर्स -विराट कोहली और शुभमन गिल- पर हर किसी की निगाहें रहेगी। यह दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी बैटिंग यूनिट की जान है। यही वजह है कि ऑरेंज कैप की रेस में दोनों के बीच कांटे की टक्कर जारी है। आज कोहली और गिल दोनों की नजरें ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने पर होगी।
विराट कोहली फिलहाल टॉप-5 से बाहर
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर चल रहे हैं। किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में अभी तक खेले 6 मुकाबलों में 49.40 की औसत और 157.32 के स्ट्राइक रेट के साथ 247 रन बनाए हैं। कोहली को टॉप-5 में जगह बनाने के लिए मात्र 8 रनों की दरकार है। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 254 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। हालांकि विराट कोहली को नंबर-1 बनने के लिए काफी पसीना बहाना होगा। ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 323 रनों के साथ मौजूद हैं। कोहली और अभिषेक के बीच 76 रनों का अंत है। कोहली को अगर अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छीननी है तो उन्हें आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 77 रन बनाने होंगे।
शुभमन गिल को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए क्या करना होगा
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में अभी तक 5 मैचों में 53 की औसत और 151.43 के स्ट्राइक रेट के साथ 265 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल वह चौथे पायदान पर हैं। गिल के ऊपर संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। गिल और अभिषेक के बीच 58 रनों का अंतर है। अगर शुभमन गिल को आज नंबर-1 बनना है तो उन्हें कम से कम 59 रन बनाने होंगे।
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा- 323
हेनरिक क्लासेन- 320
संजू सैमसन- 293
शुभमन गिल- 265
वैभव सूर्यवंशी- 254
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आज का आईपीएल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB vs GT मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



