वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर होने की कगार पर! आज केएल राहुल मचाएंगे धमाल

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap- राजस्थान रॉयल्स को मिला एक हफ्ते का ब्रेक वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर कर सकता है। फिलहाल वह  404 रनों के साथ 5वें पायदान पर है। आईए जानते हैं कौन हैं उनके लिए खतरा-

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर होने की कगार पर! आज केएल राहुल मचाएंगे धमाल

IPL 2026 Orange Cap- राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 से बाहर होने की कगार पर हैं। आरआर को इस समय एक हफ्ते का ब्रेक मिला हुआ है। 1 मई के बाद उनका कोई मैच नहीं हुआ है। राजस्थान अपना अगला मैच 9 मई को खेलने वाली है। यह एक हफ्ते का ब्रेक वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर कर सकता है। फिलहाल 15 साल का यह खिलाड़ी 404 रनों के साथ 5वें पायदान पर है, मगर कई खिलाड़ी उनके लिए अब खतरा बन गए हैं। आईए जानते हैं-

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वैभव सूर्यवंशी के साथ टॉप-5 में ये खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में 404 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उनके ऊपर ईशान किशन, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन 494 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। क्लासेन और वैभव सूर्यवंशी के बीच पूरे 90 रनों का अंतर है।

हेनरिक क्लासेन- 494

अभिषेक शर्मा- 475

केएल राहुल- 445

ईशान किशन- 409

वैभव सूर्यवंशी- 404

केएल राहुल आज बन सकते हैं नंबर-1

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक खेले 10 मैचों में वह 445 रन बना चुके हैं। नंबर-1 पर मौजूद हेनरिक क्लासेन और राहुल के बीच 49 रनों का ही अंतर है। अगर राहुल आज अर्धशतक लगाते हैं तो वह एक बार फिर पहले पायदान पर पहुंच जाएंगे। आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से है।

वैभव सूर्यवंशी के लिए ये 9 खिलाड़ी बने खतरा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी के बाद 9 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके और वैभव के बीच 50 से भी कम रनों का अंत है। कभी भी कोई खिलाड़ी एक बड़ी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी को टॉप-5 से बाहर कर सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सूंज सैमसन 402 रनों के साथ ठीक वैभव सूर्यवंशी के पीछे 6ठे पायदान पर हैं। वहीं साई सुदर्शन अभी तक 385, रायन रिकेल्टन 380, विराट कोहली 379, शुभमन गिल 378, कूपर कोनोली 377, मिचेल मार्श 367, प्रभसिमरन सिंह 364 और ट्रैविस हेड 361 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब और किस टीम से?

वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इस मैच में वैभव सूर्यवंसी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन और शुभमन गिल लड़ाई लड़ेंगे।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर

राजस्थान रॉयल्स को पिछले 6 में से 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दो बार ही उन्हें जीत मिली है। प्लेऑफ का टिकट जल्द हासिल करने के लिए ब्रेक के बाद आरआर को जीत की लय फिर से हासिल करनी होगी। राजस्थान के खाते में फिलहाल 12 अंक है और उन्हें अभी 4 और मुकाबले खेलने हैं। राजस्थान को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।