ऑरेंज कैप लगी साई सुदर्शन के हाथ, शुभमन गिल का कुछ यूं टूटा दिल; वैभव सूर्यवंशी कितना लुढ़के?
IPL 2026 Orange Cap Updated List: साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में फिर से टॉप पर काबिज हो गए हैं। शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात बनाम सीएसके मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी दो स्थान लुढ़के।

IPL 2026 Orange Cap Updated List: गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला गया। जीटी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके को 89 रनों से रौंदकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। जीटी ने गुरुवार को 229/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह सीएसके की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। गुजरात को ना सिर्फ धमाकेदार जीत मिली बल्कि सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर फिर से ऑरेंज कैप सज गई। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 49.07 के औसत से 638 रन जुटाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धसतकीय पारियां शामिल हैं। सुदर्शन ने सीएसके के खिलाफ 53 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बटोरे।
शुभमन गिल का कुछ यूं टूटा दिल
जीटी के कप्तान शुभमन गिल का दिल टूट गया। दरअसल, गिल ने अपनी पारी के दौरान ऑरेंज कैप हासिल की थी लेकिन अंत में सुदर्शन बाजी मारने में सफल रहे। गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के हैं। उन्होंने सुदर्शन के संग 125 रनों की दमदार पार्टनरशिप की। जीटी कैप्टन ने आईपीएल 2026 में अब तक 13 मुकाबलों में 616 रन जोड़े हैं। उनका औसत 47.38 का रहा। गिल के बल्ले से 6 अर्धशतक निकले। गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। गुजरात ने चेन्नई को हराकर अंक तालिका में शीर्ष दो में अपनी जगह बरकरार रखी।
वैभव सूर्यवंशी कितना लुढ़के?
राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दो स्थान लुढ़ककर तीसरे पर पहुंच गए हैं। वह सीएसके बनाम जीटी मैच से पहले ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 थे। उन्होंने 13 मुकाबलों में 579 रन जुटाए हैं, जिसमें 44.53 का औसत रहा। 15 वर्षीय सुर्यवंशी तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छठे स्थान पर कायम हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 542 रन बनाए हैं। उनका औसत 54.20 का है। कोहली ने एक शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं। कोहली आज रेस में छलांग लगा सकते हैं। आरसीबी की शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ंत होगी। एसआरएच के अभिषेक शर्मा (13 मैचों में 507 रन) और हेनरिक क्लासेन (13 मैचों में 555 रन) के पास भी आगे बढ़ने का मौका होगा।
IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ी
साई सुदर्शन- 553
शुभमन गिल- 552
वैभव सूर्यवंशी- 579
मिचेल मार्श- 563
हेनरिक क्लासेन- 555
विराट कोहली- 542
केएल राहुल- 533
अभिषेक शर्मा- 507
ईशान किशन- 490
संजू सैमसन- 477
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



