ऑरेंज कैप रेस में विदेशी फिर बना नंबर-1, ईशान ने लगाई छलांग और सूर्यवंशी ने झेला नुकसान; अभिषेक का हुआ फायदा
IPL 2026 Orange Cap List: हेनरिक क्लासेन के हाथ फिर से ऑरेंज कैप लग गई है। उन्होंने चार स्थान की छलांग लगाई। ईशान किशन टॉप 10 में पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा का भी फायदा हुआ है।

IPL 2026 Orange Cap List: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 63वां मैच खेला गया। एसआरएच ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसको को पांच विकेट से मात देकर प्लेऑफ की सीट कंफर्म कर ली। सीएसके ने 181 रनों का टारगेट दिया, जिसे एसआरएच ने 19 ओवर में चेज किया। हैदराबाद को ना सिर्फ अहम जीत मिली बल्कि उसके बल्लेबाजों को ऑरेंज रेस में फायदा भी हुआ। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन फिर से आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने चार स्थान चढ़कर गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीनी। क्लासेन के खाते में फिलहाल 13 मैचों में 555 रन हैं, जिसमें 50.45 का औसत रहा। वह पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 26 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।
ईशान किशान ने लगाई छलांग
सुदर्शन ने 13 मुकाबलों में 46.16 के औसत से 554 रन जुटाए हैं। उनके बल्ले से अभी तक एक शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 मैचों में 552 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। एसआरएच के विकेटकीपर ईशान किशान ने आठ स्थान की छलांग लगाई है। वह अब सातवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 490 रन बटोर हैं, जिसमें पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। उनका औसत 37.69 का रहा। ईशान ने सीएसके के विरुद्ध 47 गेंदों सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 70 रनों की पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एसआरएच के ओपनर अभिषेक शर्मा अपने रंग में नजर नहीं आए लेकिन उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का है। वह छठे पायदान पर चले गए हैं। उनके खाते में 13 मैचों में 507 रन हैं। अभिषेक का 42.25 का औसत है। वह एक शतक और तीन फिफ्टी जमा चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने झेला नुकसान
सीएसके के विकेटकीपर संजू सैमसन (13 मैचों में 47.70 के औसत से 477 रन) एक स्थान चढ़कर नौवें पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एसआरएच के सामने 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का मारा। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह आठवें नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 40.50 के औसत से 486 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां हैं। 15 वर्षीय सूर्यवंशी के पास आज लिस्ट में आगे बढ़ने का मौका है। राजस्थान टीम की मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से टक्कर होगी। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 प्लेयर
हेनरिक क्लासेन- 555
साई सुदर्शन- 553
शुभमन गिल- 552
विराट कोहली- 542
केएल राहुल- 533
अभिषेक शर्मा- 507
ईशान किशन- 490
वैभव सूर्यवंशी- 486
संजू सैमसन- 477
कूपर कोनोली- 473
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



