IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में आज फिर मचेगी उथल-पुथल, ये 4 बल्लेबाज लगे हुए हैं लाइन में

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap की रेस में आज फिर से उथल-पुथल देखने को मिलेगी। एलिमिनेटर मैच में चार ऐसे बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे, जो ऑरेंज कैप की दावेदारी पेश करना चाहेंगे। इनमें तीन बल्लेबाज तो एसआरएच के हैं।

Sunrisers Hyderabad

IPL 2026 Orange Cap की रेस में टॉप 5 में सिर्फ एक बदलाव मंगलवार 26 मई को आरसीबी और जीटी के बीच हुए क्वालीफायर 1 मैच के बाद हुआ। विराट कोहली ने टॉप 5 में एंट्री कर ली है। हालांकि, विराट कोहली टॉप 5 से आज यानी बुधवार 27 मई को बाहर भी हो सकते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच में चार ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ऑरेंज कैप के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इनमें से एक बल्लेबाज तो पहले से ही टॉप 5 में है।

मौजूदा समय में 652 रनों के साथ गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं, जो 618 रन बना चुके हैं। तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। विराट कोहली 600 रन बना चुके हैं और वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल 593 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वे आगे नहीं जा सकते, क्योंकि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ्स में नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में टॉप 4 के बल्लेबाजों में रेस ज्यादा है, लेकिन तीन और बल्लेबाज हैं जो ऑरेंज कैप के लिए लाइन में लगे हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

छठे पायदान पर विराजमान वैभव सूर्यवंशी भी आज मैदान पर उतरेंगे। राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने 583 रन बनाए हुए हैं। उनके बाद ईशान किशन हैं। एसआरएच के वाइस कैप्टन ईशान किशन ने 569 रन अब तक बनाए हैं और वे सातवें नंबर पर हैं। उनके बाद एसआरएच के ओपनर अभिषेक शर्मा हैं, जो 563 रन बना चुके हैं। इस तरह टॉप 8 के इन्हीं बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है।

IPL 2026 Orange Cap List

क्रमखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1साई सुदर्शन151465250.15157.876529
2शुभमन गिल141461844.14159.285730
3हेनरिक क्लासेन141460650.50159.474630
4विराट कोहली151560050.00164.386422
5केएल राहुल141459345.62174.415631
6वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.275053
7ईशान किशन141456940.64178.375729
8अभिषेक शर्मा141456343.31206.235043

अगर हेनरिक क्लासेन आज 47 रन बनाने में सफल हुए तो वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को नंबर वन बल्लेबाज बनने के लिए 70 रनों की दरकार है। इसके अलावा ईशान किशन को 84 रनों की पारी टॉप पर पहुंचने के लिए लगेगी। वहीं, अभिषेक शर्मा को 90 रन शीर्ष पर पहुंचने के लिए बनाने होंगे। अगर इन्हें टॉप 5 में एंट्री करनी है तो फिर ज्यादा रनों की दरकार नहीं होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।