ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन ने विराट कोहली को पछाड़ा, पर्पल कैप पर अंशुल कंबोज ने गड़ाई नजर

Apr 15, 2026 12:43 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: संजू सैमसन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। अंशुल कंबोज की नजर पर्पल कैप पर है।

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन ने विराट कोहली को पछाड़ा, पर्पल कैप पर अंशुल कंबोज ने गड़ाई नजर

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated List: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला खेला गया। सीएसके ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में केकेआर को 32 रनों से हार थमाई। सीएसके को सीजन में दूसरी जीत जबकि केकेआर ने चौथी हार मिली। सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से आगे निकले गए हैं। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए। सैमसन ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के हैं। उन्होंने अभी तक सीजन में पांच मैचों में 46.25 के औसत से 185 रन बटोरे हैं।

कोहली आठवें स्थान पर खिसके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके खाते में चार मैचों में 179 हैं। केकेआर के अंगकृष रघुवंशी (पांच मैचों में 182) सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने सीएसके के सामने 19 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। चेन्नई के आयुष म्हात्रे 11वें पायदान पर हैं। उन्होंने पांच मैचों में 171 रन बटोरे हैं। उन्होंने मंगलवार को तूफानी अंदाज में 17 गेंदों में 38 रनों जुटाए। उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले। ऑरेंज कैप अभी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासन के सिर सजी है। उन्होंने पांच मैचों में 44.80 के औसत से 224 रन बनाए हैं। उनके बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन (पांच मैचों में 213 रन) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपर वैभव सूर्यवंशी (पांच मैचों में 200 रन) हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
हेनरिक क्लासेन5224सनराइजर्स हैदराबाद
ईशान किसन5213सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी5200राजस्थान रॉयल्स
रजत पाटीदार4195रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
संजू सैमसन5185चेन्नई सुपर किंग्स
यशस्वी जायसवाल5184राजस्थान रॉयल्स
अंगकृष रघुवंशी5182कोलकाता नाइट राइडर्स
विराट कोहली4179रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ध्रुव जुरेल5176राजस्थान रॉयल्स
जोस बटलर4176गुजरात टाइटंस

पर्पल कैप पर कंबोज ने गड़ाई नजर

सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की पर्पल कैप पर नजर है। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कंबोज ने पांच मैचों में 10 विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने केकेआर के विरुद्ध चार ओवर के स्पेल में 32 रन देकर दो शिकार किए। गुजरात टाइटंस (जीटी) के पेस प्रसिद्ध कृष्णा ने चार मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ (पांच मैचों में 6 विकेट) भी लिस्ट में आगे बढ़े हैं। उन्होंने मैच में 55 रन लुटाने के बाद एक विकेट लिया। सीएसके के स्पिनर नूर अहमद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर में 21 रन खर्च किए और तीन अहम विकेट अपने नाम किए। नूर ने पांच मैचों में चार विकेट लिए हैं। वह 19वें नंबर पर हैं।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट-

प्लेयरमैचविकेटटीम
प्रसिद्ध कृष्मा410गुजरात टाइटंस
अंशुल कम्बोज510चेन्नई सुपर किंग्स
रवि बिश्नोई59राजस्थान रॉयल्स
जोफ्रा आर्चर57राजस्थान रॉयल्स
प्रिंस यादव46लखनऊ सुपर जायंट्स
जैकब डफी36रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वैभव अरोड़ा56कोलकात नाइट राइडर्स
राशिद खान45गुजरात टाइटंस
लुंगी एनगिडी45दिल्ली कैपिटल्स
हर्ष दुबे55सनराइजर्स हैदराबाद
Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।