ऑरेंज कैप के लिए वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई अब सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों से, विराट कोहली रह गए काफी दूर!
IPL 2026 Orange Cap List- वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। वह 680 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। आईपीएल 2026 में दो ही मैच बचे हैं और उनकी लड़ाई अब सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों से रह गई है।

IPL 2026 Orange Cap List- राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के इस खिलाड़ी ने 97 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा 200 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ पार किया है। जी हां, IPL के 18 साल के इतिहास में इससे पहले कोई ऐसा नहीं कर पाया था। राजस्थान रॉयल्स को अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ना है। ऑरेंज कैप के लिए उनकी लड़ाई 2 ही खिलाड़ियों से रह गई है। विराट कोहली लिस्ट में अब काफी दूर हो गए हैं।
ऑरेंज कैप के लिए वैभव सूर्यवंशी की किस-किस से लड़ाई?
वैभव सूर्यवंशी 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.86 के स्ट्राइक रेट के साथ अभी तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 680 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस सीजन 55 चौके और 65 छक्के लगा चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी के बाद लिस्ट में दूसरा नाम गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन का है, वह 652 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी और साई सुदर्शन के बीच रनों का फासला 28 रनों का ही है।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ही आईपीएल 2026 का अगला मुकाबला यानी क्वालीफायर-2 खेला जाना है। इस मैच के जरिए तय हो जाएगा कि इस सीजन ऑरेंज कैप कौन जीतने वाला है।
वैभव सूर्यवंशी और साई सुदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस में जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी है, जिनके नाम इस सीजन 618 रन हैं।
गिल अगर क्वालीफायर-2 में बड़े रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाते हैं तो उनके पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। आईपीएल 2026 का फाइनल गिल के फेवरेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच गिल को खूब रास आता है।
विराट कोहली क्यों काफी पिछड़े?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 मैचों में 600 रनों के साथ आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 6ठे पायदान पर हैं। कोहली के पास ऑरेंज कैप की लिस्ट में अपने रन जोड़ने का एक ही मौका होगा, क्योंकि उनकी टीम क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंच गई है।
वहीं वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के पास 2-2 मौके हो सकते हैं, जिसकी टीम फाइनल में पहुंचेगी उसके पास ऑरेंज कैप जीतना का एक अतिरिक्त मौका होगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



