ऑरेंज कैप के लिए आज होगी आर-पार की लड़ाई? वैभव सूर्यवंशी संग एक्शन में होंगे शुभमन गिल और साई सुदर्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का आईपीएल मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। GT vs RR क्वालीफायर-2 में ऑरेंज कैप को लेकर आज आर-पार की लड़ाई हो सकती है।

ऑरेंज कैप के लिए आज होगी आर-पार की लड़ाई? वैभव सूर्यवंशी संग एक्शन में होंगे शुभमन गिल और साई सुदर्शन

IPL 2026 Orange Cap List- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी। RR के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खूब तबाही मचाई। वह भले ही शतक से चूक गए हो, मगर 97 रनों की शानदार पारी खेल उन्होंने टीम को क्वालीफायर-2 तक पहुंचाया और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। आज वैभव सूर्यवंशी की ऑरेंज कैप को लेकर शुभमन गिल और साई सुदर्शन से आर-पार की लड़ाई हो सकती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 680 रनों के साथ आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर चल रहे हैं। आज उनके पास नंबर-1 की पोजिशन को मजबूत करने का शानदार मौका है। अगर आज बड़ी पारी खेल वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाते हैं तो इस सीजन कोई उनसे ऑरेंज कैप नहीं छीन पाएगा।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 652 रनों के साथ दूसरे तो शुभमन गिल 618 रनों के साथ चौथे पायदान पर चल रहे हैं।

आज इन तीनों ही खिलाड़ियों के ऊपर अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाने पर होगी। जो खिलाड़ी ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में ले जाएगा अंत में ऑरेंज कैप भी उसी के सिर सजने की सबसे ज्यादा संभावना होगी।

विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जो क्वालीफायर-1 जीतकर सीधा आईपीएल 2026 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, उनके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में 600 रनों के साथ 6ठे पायदान पर हैं। आज के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की नजरें बड़े रन बनाकर विराट कोहली को ऑरेंज कैप की रेस से पूरी तरह बाहर करने पर होगी।

दरअसल, क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम के बल्लेबाज को आज के मैच के अलावा फाइनल में एक बार और रन बनाने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर कोई कोहली से 100 से ज्यादा रनों की लीड हासिल करने में कामयाब रहता है तो आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का इस साल ऑरेंज कैप जीतने का सपना टूट जाएगा।

विराट कोहली ने आईपीएल में ऑरेंज कैप सिर्फ दो ही बार -2016 और 2024- में जीती है। वह पिछले चार सीजन से लगातार 600 से ज्यादा रन बनाते आ रहे हैं। विराट कोहली की यही निरंतरता उन्हें खास बनाती है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।