ऑरेंज कैप की रेस में क्या आज बदकिस्मत मिचेल मार्श बन पाएंगे नंबर-1? इन खिलाड़ियों पर भी नजरें; देखें टॉप-5 लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List- आज का आईपीएल मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। प्लेऑफ के साथ-साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी LSG vs PBKS मैच के जरिए बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

Mitchell Marsh IPL 2026 Orange Cap

IPL 2026 Orange Cap List- लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 68वां मैच आज यानी शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में वह दूसरी टीमों का प्लेऑफ समीकरण बिगाड़ने में लगी हुई है। वहीं पिछले 6 मैचों में हार का सामना करके आ रही पंजाब किंग्स की टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का आखिरी मौका है। अगर आज पीबीकेएस को हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। प्लेऑफ की दौड़ के साथ-साथ ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड पर भी हर किसी की नजरें रहेगी। आईए जानते हैं आज कौन-कौन से खिलाड़ी एक्शन में रहेंगे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मिचेल मार्श के पास ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने का मौका

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श पिछले दो मैचों में बड़े ही बदकिस्मत रहे हैं। वह दो बार 90s में तो पहुंचे, मगर शतक पूरा नहीं कर पाए। आज मार्श की नजरें आईपीएल 2026 में अपना दूसरा शतक ऑरेंज कैप भी हासिल करने पर होगी।

मिचेल मार्श ने आईपीएल 2026 में अभी तक खेले 13 मैचों में 43.31 की औसत और 163.19 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 563 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल 7वें पायदान पर हैं।

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 638 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर चल रहे हैं। मिचेल मार्श को आज अगर ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो कम से कम 76 रन बनाने होंगे। जिस फॉर्म में मार्श चल रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि उनके लिए ऐसा करना संभव है। हालांकि साई सुदर्शन की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है तो मार्श कुछ ही देर के लिए ऑरेंज कैप पहन पाएंगे।

LSG vs PBKS मैच के दौरान इन खिलाड़ियों पर भी नजरें

लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह पर भी नजरें रहने वाली है। कूपर कोनोली ने इस सीजन अभी तक 473 तो प्रभसिमरन सिंह ने 441 रन बनाए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर (397) भी 400 रनों के करीब हैं।

IPL 2026 ऑरेंज कैप टॉप-5 लिस्ट

फिलहाल आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की टॉप-5 लिस्ट में साई सुदर्शन के अलावा शुभमन गिल, हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन हैं। विराट कोहली 8वें पायदान पर खिसक गए हैं।

साई सुदर्शन- 638

शुभमन गिल- 616

हेनरिक क्लासेन- 606

वैभव सूर्यवंशी- 579

ईशान किशन- 569

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।