वैभव सूर्यवंशी कैसे अभी भी जीत सकते हैं IPL 2026 ऑरेंज कैप? शुभमन गिल-साई सुदर्शन कितने दूर
वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 फाइनल में जगह नहीं बना पाई जिससे उनका ट्रॉफी जीतने का सपना तो टूट गया, मगर वह अभी भी ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल उनके लिए खतरा हैं।

वैभव सूर्यवंशी का जादू अब IPL 2026 में और नहीं दिखेगा क्योंकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर बाहर हो गई है। जीटी ने 7 विकेट से आरआर को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का सपना जरूर टूट गया है, मगर अभी भी उनके पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है। जीटी के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 96 रनों की शानदार पारी खेल वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में बढ़त बनाई हुई है। वह 776 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। अगर शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बल्ले से आरसीबी के खिलाफ फाइनल में बड़े रन नहीं निकलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन कितना पीछे?
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 776 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे तो साई सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के बीच 54 रनों का अंतर है। अगर आरसीबी के खिलाफ फाइनल में गिल 54 रनों से कम में आउट होते हैं और साई सुदर्शन 66 रनों से कम बनाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी इस साल ऑरेंज कैप अपने साथ घर ले जाएंगे।
विराट कोहली का टूटा दिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 600 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में 6ठे पायदान पर हैं। वह अब इस रेस में काफी पिछड़ गए हैं क्योंकि टॉप पर बैठे वैभव सूर्यवंशी और उनमें 176 रनों का अंतर है। विराट कोहली के पास आईपीएल 2026 में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका है ऐसे में वह ऑरेंज कैप की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं।
RCB vs GT फाइनल कब?
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें अपने-अपने दूसरे आईपीएल टाइटल को जीतने उतरेगी। आरसीबी 2025 में तो जीटी 2022 में चैंपियन बनी थी।
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने कोई खिताब नहीं जीता है। 2022 में टीम हार्दिक पांड्या की अगुवाई में चैंपियन बनी थी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



