ऑरेंज कैप रेस में वैभव सूर्यवंशी बने सिकंदर, ईशान ने कोहली को टॉप-5 से धकेला; अभिषेक शर्मा की बत्ती गुल
IPL Orange Cap 2026 List: वैभव सूर्यवंशी के सिर ऑरेंज कैप सज गई है। उन्होंने एलिमिनेटर में तूफानी पारी खेली। ईशान किशन ने टॉप-5 में एंट्री मारी। विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा।

IPL Orange Cap 2026 List: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर खेला गया। आरआर ने मुल्लांपुर के मैदान पर एसआरएच को 47 रनों से धूल चटाई। आरआर ने 243/8 का स्कोर खड़ा करने के बाद एसआरएच को 19.2 ओवर में 196 रनों पर ढेर किया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली हैदराबाद टीम का 19वें सीजन में सफर समाप्त हो गया है। राजस्थान को अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (जीटी) से भिड़ना है, जिसके विजेता को फाइनल में एंट्री मिलेगी। आरआर के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप रेस में सिकंदर बन गए हैं। उन्होंने तूफानी पारी खेलने के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर साई सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीनी। सूर्यवंशी ने एसआरएच के सामने 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज अब तक 15 मैचों में 680 रन बटोर चुका है, जिसमें 45.33 का औसत और 242.85 का स्ट्राइक रेट रहा।
ईशान ने कोहली को टॉप-5 से धकेला
जीटी के ओपनर सूदर्शन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 15 मुकाबलों में 46.57 के औसत से 652 रन जुटाए। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (14 मैचों में 618) चौथे पायदान पर लुढ़क गए हैं। एसआरएच के हेनरिक क्लासेन (15 मैचों में 624) तीसरे नंबर पर बरकरार हैं। उन्होंने मैच में 10 गेंदों में केवल 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का है। हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दो पायदान चढ़कर विराट कोहली को टॉप-5 से बाहर कर दिया। उन्होंने राजस्थान के विरुद्ध 11 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 33 रन जोड़े। उनके बल्ले से तीन चौके और इतने ही छक्के निकले। ईशान ने 15 मुकाबलों में 40.21 के औसत से 602 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 600 रन जुटाए हैं, जिसमें 50.00 का औसत रहा। कोहली अब 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल खेलने उतरेंगे।
ओपनर अभिषेक शर्मा की बत्ती हुई गुल
पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा की एलिमिनेटर में बत्ती गुल हो गई है। एसआरएच का सलामी बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका। अभिषेक को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को हाथों लपकवाया। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल आठवें पायदान पर हैं। जुरेल साथ स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 21 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जुरेल 29 मई को क्वालीफायर-2 में अभिषेक को पछाड़ सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 56 रनों की जरूरत है।
SRH vs RR एलिमिनेटर के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी- 680
साई सुदर्शन- 652
हेनरिक क्लासेन- 624
शुभमन गिल- 618
ईशान किशन - 602
विराट कोहली- 600
केएल राहुल- 593
अभिषेक शर्मा- 563
मिचेल मार्श- 563
प्रभसिमरन सिंह- 510
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



