ऑरेंज कैप रेस में नंबर-1 बने वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली ने झेला नुकसान; मिचेल मार्श मुंह ताकते रह गए
IPL 2026 Orange Cap List: वैभव सूर्यवंशी के सिर पर फिर से ऑरेंज कैप सज गई है। विराट कोहली को नुकसान हुआ है। मिचेल मार्श ने छलांग लगाई लेकिन मुंह ताकते रह गए।

IPL 2026 Orange Cap List: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मंगलवार को आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में आमना-सामना हुआ। आरआर ने जयपुर के मैदान पर खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में एलएसजी को सात विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ ने 220/5 का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। आरआर को ना सिर्फ धमाकेदार जीत मिली बल्कि सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सिर पर फिर से ऑरेंज कैप सज गई। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 44.53 के औसत से 579 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां हैं। वह एलएसजी के खिलाफ शतक जड़ने से सिर्फ सात रनों से चूके गए। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों की बदौलत 93 रन बनाए।
मिचेल मार्श मुंह ताकते रह गए
एलएसजी के ओपनर मिचेल मार्श मुंह ताकते रह गए। दरअसल, मार्श के हाथ ऑरेंज कैप लगी थी लेकिन सूर्यवंशी ने आरआर की पारी के दौरान छीन ली। उन्होंने 57 गेंदों में 96 रन बटोरे, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के हैं। वह 11 स्थान की छलांग लगाकर नंबर-1 बने थे लेकिन कुछ देर बाद दूसरे पायदान पर खिसक गए। मार्श ने 13 मैचों में 563 रन जुटाए हैं, जिसमें 43.30 का औसत रहा। उनके बल्ले से एक शतक और तीन पचास प्लस स्कोर निकले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हेनरिक क्लासेन तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 555 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.45 है। क्लासेन ने पांच फिफ्ट जमाई हैं। आरआर बनाम एलएसजी मैच से पहले क्लासेन के पास ऑरेंज कैप थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह छठे नंबर पर चले गए हैं। कोहली ने 13 मैचों में 54.20 के औसत से 542 रन जोड़े हैं। उन्होंने एक सेंचुरी जड़ी और चार अर्धशतकीय पारियां खेली।
IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी- 579
मिचेल मार्श- 563
हेनरिक क्लासेन- 555
साई सुदर्शन- 553
शुभमन गिल- 552
विराट कोहली- 542
केएल राहुल- 533
अभिषेक शर्मा- 507
ईशान किशन- 490
संजू सैमसन- 477
प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सूर्यवंशी
सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर आरआर ने एलएसजी को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। सूर्यवंशी ने कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल (43) के साथ पहले विकेट के लिए 75 जबकि ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप की। अगर-मगर के बिना प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स को आखिरी दो मैच जीतना जरूरी था। आरआर अब 13 मैचों में 14 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान को अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस (24 मई) से भिड़ना है। एलएसजी पहले ही प्ले ऑफ की रेस से बाहर है। लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं। उसने 13 मैचों से 9 में हार झेली है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



