ऑरेंज कैप रेस में टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर विराट कोहली, संजू सैमसन ने ईशान किशन को धकेला

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List: ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली जस के तस बने हुए हैं। संजू सैमसन ने एक स्थान की छलांग लगाई है। फिलहाल, ऑरेंज कैप विदेशी खिलाड़ी के पास है।

ऑरेंज कैप रेस में टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर विराट कोहली, संजू सैमसन ने ईशान किशन को धकेला

IPL 2026 Orange Cap List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का 54वां मैच खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने रायपुर के मैदान पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई ने 167 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी अंतिम गेंद पर हासिल कर सकी। मैच भले ही रोमांचक रहा लेकिन ऑरेंज कैप की रेस में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दसवें पायदान पर हैं। उनका मुंबई के खिलाफ खाता नहीं खुला। कोहली को दीपक चाहर ने पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पिछले मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे। कोहली सीजन में 11 मैचों में 379 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। आज पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली (10 मैचों में 377) और प्रभसिमरन सिंह (10 मैचों में 367) कोहली को पछाड़ सकते हैं। पंजाब की सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से टक्कर होगी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

संजू सैमसन ने ईशान किशन को धकेला

रविवार को आईपीएल में डबर हेडर यानी एक दिन में दो मैच थे। सीजन के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एलएसजी को पांच विकेट से शिकस्त दी। सीएसके ने 204 रनों का टारगेट चार गेंद बाकी रहते चेज किया। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में एक स्थान चढ़कर सातवें पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने 11 मैचों में 430 रन बनाए हैं। वह दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएज) के ईशान किशान को आठवें स्थान पर धकेल दिया। ईशान ने 11 मैचों में 409 रन बटोरे हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं। फिलहाल, ऑरेंज कैप एसआरएच के हेनरिक क्लासेन के पास है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्लासेन ने 11 मुकाबलों में 494 रन बटोरे हैं। उन्होंने अभी तक पांच अर्धशतक ठोके हैं। उनके बाद एसआरएच के ओपनर अभिषेक शर्मा (11 मैचों में 475, एक शतक, तीन अर्धशतक) हैं।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासेन111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.50210.184336
केएल राहुल111146846.80180.004824
शुभमन गिल101046246.20160.424420
साई सुदर्शन111144040.00157.714420
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
संजू सैमसन111143053.75169.294523
ईशान किशन111140937.18186.754122
रयान रिकेलटन9938247.75188.172533
विराट कोहली111137942.11163.364215

भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार ने अंशुल कंबोज से पर्पल कैप छील लिए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-1 वन बन गए हैं। आरसीबी का हिस्सा भुवी ने 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं। उन्होंने एमआई के खिलाफ चार शिकार किए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सीएसके के कंबोज ने 11 मैचों 19 शिकार किए हैं। उन्होंने एलएसजी के विरुद्ध दो विकेट अपने नाम किए लेकिन 47 रन लुटा दिए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।