ऑरेंज कैप रेस में विराट कोहली ने मारी जबर्दस्त छलांग, शतक जड़कर कब्जाया अभिषेक शर्मा का स्थान

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

IPL 2026 Orange Cap List: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। वह शतक जड़ने के बाद टॉप-3 में पहुंच गए हैं। फिलहाल, विदेशी खिलाड़ी लिस्ट में नंबर-1 है।

ऑरेंज कैप रेस में विराट कोहली ने मारी जबर्दस्त छलांग, शतक जड़कर कब्जाया अभिषेक शर्मा का स्थान

IPL 2026 Orange Cap List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मैच खेला गया। रायपुर में आयोजित मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा, जिसे आरसीबी ने छह विकेट से अपने नाम किया। बारिश से प्रभावित मैच में केकेआर ने 192/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले कोहली ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। कोहली ने नौवां आईपीएल शतक लगाते ही ऑरेंज कैप की रेस में जबर्दस्त छलांग मारी। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा का स्थान कब्जाया।

मैच से पहले 13वें स्थान पर थे कोहली

आरसीबी के लिए ओपनिंग करने वाले कोहली मौजूदा सीजन में 12 मैचों में 53.77 के औस से 484 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से एक शतक के अलावा पांच अर्धशतक निकले हैं। वह आरसीबी बनाम केकेआर मैच से पहले लिस्ट में 13वें पायदान पर थे। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 481 रन बटोरे हैं, जिसमें 43.72 का औसत रहा। उन्होंने भी एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं हैं। फिलहाल, ऑरेंज कैप हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी है। एसआरएच का हिस्सा क्लासेन ने 12 मुकाबलों में 508 रन जुटाए। उनका औसत 50.80 का है। उन्होंने पांच अर्धशतक जमाए हैं। दूसरे पायदान पर गुजरात टाइटंस (जीटी) के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 12 मैचों में 41.75 के औसत से 501 रन जोड़े हैं। सुदर्शन ने एक शतक और पांच बार पचास प्लस स्कोर बनाया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

RCB vs KKR मैच के बाद ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट (SR)चौके (4s)छक्के (6s)
हेनरिक क्लासेन121250850.80153.943823
साई सुदर्शन121250141.75155.114922
विराट कोहली121248453.77165.755318
अभिषेक शर्मा121248143.73209.134337
केएल राहुल121247743.36177.995024
शुभमन गिल111146742.45158.314520
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
संजू सैमसन111143053.75169.294523
ईशान किशन121242035.00185.844223
कूपर कोनोली111041551.88168.023428
श्रेयस अय्यर111039256.00164.022725

कोहली ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया

केकेआर मैच की बात करें तो कोहली ने 23 रन पर मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी निभाने के बाद कुछ अविश्वसनीय शॉट खेलकर अपना शतक बनाया। 2023 सत्र के बाद यह उनका पहला शतक रहा। कोहली ने इस पारी का पूरा लत्फ उठाया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने इसका जश्न भी मनाया। इससे पहले, केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगकृष रघुवंशी (71 रन) की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की मदद से मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इस जीत से आरसीबी 12 मैच में 16 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई जबकि केकेआर 11 मैच में नौ अंक से आठवें स्थान पर बरकरार है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।