ऑरेंज कैप रेस में कोहली की बड़ी छलांग, पाटीदार तूफानी पारी के बावजूद टॉप-10 से बाहर; सूर्यवंशी को हुआ नुकसान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List: आरसीबी के  स्टार विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में पहुंच  गए हैं। कप्तान रजत पाटीदार ने भी लंबी छलांग लगाई। वैभव सूर्यवंशी को नुकसान झेलना पड़ा है।

ऑरेंज कैप रेस में कोहली की बड़ी छलांग, पाटीदार तूफानी पारी के बावजूद टॉप-10 से बाहर; सूर्यवंशी को हुआ नुकसान

IPL 2026 Orange Cap List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 खेला गया। आरसीबी ने मंगलवार को जीटी को 92 रनों से धूल चटाकर फाइनल में कदम रखा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर 254/4 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगाई है। वह पांच पायदान चढ़कर चौथे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जीटी के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया, जिसमें पां चौके और एक छक्का है। कोहली ने अब तक 15 मैचों में 50.00 के औसत से 600 रन जुटाए हैं। वह सीजन में 600 का आंकड़ा छूने वाले चौथे प्लेयर हैं।

पाटीदार तूफानी पारी के बावजूद टॉप-10 से बाहर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने क्वालीफायर-1 में नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों का सामने करने के बाद पांच चौके और 9 छक्के जमाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हालांकि, तूफानी पारी के बावजूद पाटीदार ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। वह सात स्थान की छलांग लगाकर 14वें पर आ गए हैं। पाटीदार ने 14 मुकाबलों में 486 रन जुटाए हैं, जिसमें 44.18 का औसत रहा। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वह छठे पायदान पर खिसक गए हैं। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 14 मैचों में 41.64 के औसत से 583 रन जोड़े हैं। उनके पास आज लिस्ट में आगे बढ़ने का मौका होगा। बुधवार को राजस्थान की एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुल्लांपुर के मैदान पर आयोजित होगा।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

शुभमन गिल और साई सुदर्शन टॉप-2 में बरकरार

गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल टॉप-2 में बरकरार हैं। दोनों आरसीबी के विरुद्ध फ्लॉप रहे। सुदर्शन ने 9 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 14 रन बनाए। उनके पास फिलहाल ऑरेंज कैप है। सुदर्शन के बल्ले से 14 मैचों में 46.57 के औसत से 652 रन निकले हैं। गिल ने मैच में 7 गेंदों में महज दो रन बनाए। वह दूसरे स्थान पर हैं। जीटी कैप्टन ने 14 मैचों में 618 रन बटोरे हैं। उनका औसत 44.14 का रहा। जीटी अब 29 मई को दूसरे क्वालीफायर में उतरेगी। गुजरात की एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ंत होगी और जीतने वाली टीम की फाइनल में आरसीबी से टक्कर होगी। खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

RCB vs GT क्वालीफायर-1 के बाद ऑरेंज कैप लिस्ट

प्लेयरमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
साई सुदर्शन151565246.57157.866529
शुभमन गिल141461844.14159.275730
हेनरिक क्लासेन141460650.50159.474630
विराट कोहली151560050.00164.386422
केएल राहुल141459345.62174.415631
वैभव सूर्यवंशी141458341.64232.275053
ईशान किशन141456940.64178.375729
मिचेल मार्श131356343.31163.195136
अभिषेक शर्मा141456343.31206.235043
प्रभसिमरन सिंह141351042.50168.875523
Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।