ऑरेंज कैप की रेस में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, विराट कोहली के पहुंचे करीब; आज धूम मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ करो या मरो मुकाबलें में शतक जड़ ना सिर्फ अपनी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रखा, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी लंबी छलांग लगाई।

Shreyas Iyer

IPL 2026 Orange Cap List- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने PBKS को प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रखा है, साथ ही कप्तान ने खुद आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में लंबी छलांग लगाई है। अय्यर के नाम इस सीजन अब 14 मैचों में 55.33 की औसत और 168.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 498 रन हो गए हैं। वह विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के नजदीक पहुंच गए हैं। अगर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो अय्यर ऑरेंज कैप की रेस में धमाल मचा सकते हैं।

श्रेयस अय्यर 498 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में अब 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं, वहीं उनकी टीम के ओपनिंग बैट्समैन प्रभसिमरन सिंह 510 रनों के साथ ठीक उनके ऊपर 10वें पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 533 रनों के साथ 9वें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 557 रनों के साथ 8वें नंबर पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बात इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का यहां दबदबा देखने को मिल रहा है। जीटी के दोनों ओपनर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल टॉप-2 में हैं। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे अधिक 638 रन बनाए हैं। वहीं गिल 616 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन 600 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और एसआरएच के ईशान किशन भी टॉप-5 में हैं।

साई सुदर्शन- 638

शुभमन गिल- 616

हेनरिक क्लासेन- 606

वैभव सूर्यवंशी- 579

ईशान किशन- 569

ऑरेंज कैप की रेस में आज वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल

आज यानी रविवार, 24 मई को आईपीएल 2026 लीग स्टेज का आखिरी दो मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम का नाम भी साफ होगा। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से तो दूसरा कोलकाता नाइट राइडर्स का दिल्ली कैपिटल्स से है। आज ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की नजरें नंबर-1 के पायदान के साथ-साथ अपनी टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाने पर होगी। वहीं केएल राहुल पर भी हर किसी की नजरें रहेंगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।