केएल राहुल समेत 3 खिलाड़ियों का टूटा दिल, ऑरेंज कैप की रेस से हुए बाहर; प्लेऑफ में साई सुदर्शन को मिलेगी कड़ी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPL 2026 Orange Cap List- आईपीएल 2026 लीग स्टेज का अंत हो गया है। ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप-10 खिलाड़ियों में केएल राहुल, मिचेल मार्श और प्रभसिमरन सिंह का पत्ता कट गया है। उनकी टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

KL Rahul, IPL 2026 Orange Cap

IPL 2026 Orange Cap List- आईपीएल 2026 लीग स्टेज का अंत कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के साथ हुआ। लीग स्टेज खत्म होने के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले। डीसी के स्टार ओपनर केएल राहुल टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। हालांकि इसके बावजूद उनका दिल टूटा है। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, ऐसे में अब केएल राहुल भी ऑरेंज कैप की रेस का हिस्सा नहीं है। राहुल समेत ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ियों में से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।

केएल राहुल समेत इन तीन खिलाड़ियों का टूटा दिल

दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श और पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 लीग स्टेज खत्म होने के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-10 में रहे। हालांकि उनकी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई तो उनका सफर भी ऑरेंज कैप की रेस में यहीं समाप्त हो गया है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

केएल राहुल ने 14 मैचों में 45.62 की औसत और 174.41 के स्ट्राइक रेट के साथ 593 रन बनाए। वह आईपीएल 2026 लीग स्टेज में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

वहीं मिचेल मार्श 563 रनों के साथ 8वें तो प्रभसिमरन सिंह 510 रनों के साथ 10वें पायदान पर थे।

IPL 2026 प्लेऑफ में ऑरेंज कैप के लिए होगी घमासान लड़ाई

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 638 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनकी टीम ने आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहते हुए क्वालीफायर-1 में जगह बनाई है। जीटी का सामना क्वालीफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से होगा। साई सुदर्शन के जोड़ीदार ऑरेंज कैप की रेस में 616 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। जीटी के इन दोनों खिलाड़ियों को इस सीजन कम से कम 2 और मौके मिलेंगे।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन अभी तक 600 रन का आंकड़ा पार किया है। वह 606 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। एसआरएच की टीम एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

लीग स्टेज खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी 583 रनों के साथ 5वें, इशान किशन 569 रनों के साथ 6ठे, अभिषेक शर्मा 563 रनों के साथ 7वें, और विराट कोहली 557 रनों के साथ 9वें पायदान पर रहे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।