केएल राहुल के हाथ लगी ऑरेंज कैप, टॉप 5 में पहुंचे संजू सैमसन; अभिषेक शर्मा के पास गोल्डन चांस

May 06, 2026 03:58 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

IPL 2026 Orange Cap List: दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल के सिर आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप सज गई है। रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन ने छलांग लगाई है। अभिषेक शर्मा आज फिर से नंबर-1 बन सकते हैं।

केएल राहुल के हाथ लगी ऑरेंज कैप, टॉप 5 में पहुंचे संजू सैमसन; अभिषेक शर्मा के पास गोल्डन चांस

IPL 2026 Orange Cap List: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का 48वां मैच खेला गया। सीएसके ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डीसी को आठ विकेट से रौंदा। डीसी ने 155/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सीएसके ने 17.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर विजयी परचम फहराया। दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला भले ही नहीं चला लेकिन उनके सिर ऑरेंज कैप सज गई। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे गए। राहुल के खाते में 10 मैचों में 445 रन हैं, जिसमें 49.44 का औसत रहा। उन्होंने चेन्नई के विरुद्ध 13 गेंदों का सामना करने के बाद 12 रन बटोरे।

संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलने के बाद लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। सैमसन मैच से पहले टॉप-10 से भी बाहर थे। उन्होंने 10 मैचों में 57.42 के औसत से 402 रन जुटाए हैं। 31 वर्षीय विकेटकीपर दिल्ली के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 6 सिक्स शामिल हैं। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 379 रन जोड़े हैं। उनका औसत 54.14 का रहा। कोहली के बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल (9 मैचों में 378 रन) हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

अभिषेक शर्मा के पास गोल्डन चांस

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास आज ऑरेंज कैप फिर से हासिल करने का गोल्डन चांस है। दरअसल, एसआरएच की बुधवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से हैदराबाद के स्टेडियम में भिड़ंत होगी। अभिषेक नंबर-1 बनने से महज 6 दूर हैं। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में 48.88 के औसत से 440 रन बनाए हैं। हैदराबाद टीम के हेनरिक क्लासेन भी ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा सकते हैं। उन्हें शीर्ष पर पहुंचने के लिए 26 रनों की दरकार है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्लासेन ने 10 मुकाबलों में 425 रन जुटाए हैं, जिसमें 53.12 का औसत रहा।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

प्लेयरमैचरनटीम
केएल राहुल10445दिल्ली कैपिटल्स
अभिषेक शर्मा10440सनराइजर्स हैदराबाद
हेनरिक क्लासेन10425सनराइजर्स हैदराबाद
वैभव सर्यवंशी10404राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन10402चेन्नई सुपर किंग्स
साई सुदर्शन10385गुजरात टाइटंस
रयान रिकेल्टन8380मुंबई इंडियंस
विराट कोहली9379रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
शुभमन गिल9378गुजरात टाइटंस
प्रभसिमरन सिंह9361पंजाब किंग्स

पर्पल कैप किस गेंदबाज के पास?

पर्पल कैप फिलहाल आरसीबी के पेसर भुवनेश्वर के सिर पर है। वह 9 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास भुवी से पर्पल कैप छीनने का मौका था लेकिन वह दिल्ली के सामने चूक गए। उन्होंने मैच में चार ओवरों के स्पेल में 49 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया। कंबोज ने 10 मैचों में कुल 17 शिकार किए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर जीटी के पेसर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।