IPL 2026: 'कोई भी टीम सुरक्षित नहीं...', प्लेऑफ को लेकर मोहम्मद कैफ ने जारी किया 'हाई अलर्ट'

Md.Akram नई दिल्ली, वार्ता
share

आईपीएल 2026 प्लेऑफ को लेकर मोहम्मद कैफ ने 'हाई अलर्ट' जारी किया है। कैफ ने गुजरात टाइटंस के सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदने के बाद कहा कि टॉप चार में से कोई भी टीम खुद को सुरक्षित नहीं मान सकती।

IPL 2026: 'कोई भी टीम सुरक्षित नहीं...', प्लेऑफ को लेकर मोहम्मद कैफ ने जारी किया 'हाई अलर्ट'

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर 82 रनों की शानदार जीत दर्ज करके आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है। प्लेऑफ की दौड़ अब और तेज हो गई है। लगातार पांचवीं और कुल आठवीं जीत से जीटी के 16 अंक हो गए हैं। एसआरएच इस हार के बावजूद तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने अहमदाबाद में गुजरात को 168/5 के स्कोर पर रोका लेकिन खुद की पारी 14.5 ओवर में 86 रन सिमट गई। पॉवरप्ले में ही एसआरएच लड़खड़ा गई। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने पॉवरप्ले में हैदराबाद के चार विकेट चटका दिए, जिससे टीम कभी उबर ही नहीं पाई। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का कहना है कि टॉप चार में से कोई भी टीम अभी खुद को सुरक्षित नहीं मान सकती

'कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल'

जियो हॉटस्टार के 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने गुजरात के क्वालिफाई करने की संभावनाओं पर कहा, ''मुझे लगता है कि गुजरात टाइटंस क्वालिफाई कर जाएगी, यह बात बिल्कुल साफ है। कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मुकाबला जीटी से है। केकेआर ने अभी तक सिर्फ दस मैच खेले हैं और वे अच्छी फॉर्म में हैं। उन्हें या चेन्नई सुपर किंग्स को भी कम मत आंकिए। अगले कुछ दिनों में हमें टॉप चार टीमों की तस्वीर और भी साफ हो जाएगी। गुजरात को तो आगे बढ़ जाना चाहिए लेकिन दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के बारे में अभी कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल है। अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। इस ग्रुप में कोई भी टीम अभी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती।''

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ओपनर साई सुदर्शन की तारीफ की

कैफ ने जीटी के ओपनर साई सुदर्शन (44 गेंदों में 61) की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ''इस तरह की धीमी विकेट पर, आपको एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जिसकी तकनीक अच्छी हो और साई सुदर्शन में वह खूबी है। जब जीटी के शुरुआती कुछ विकेट जल्दी गिर गए तो साई जानते थे कि उन्हें एक एंकर (पारी को संभालने वाले) की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने पारी को आखिर तक संभाले रखा और एक ऐसी पिच पर बल्लेबाजी को आसान बना दिया, जहां यह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। यही उनकी बल्लेबाजी की ख़ासियत है। पिछले कुछ सालों से गुजरात टाइटंस के लिए वह यही करते आ रहे हैं। इस मैच में उन्होंने गेंदबाजो के खिलाफ जोखिम उठाने से भी गुरेज नहीं किया। जब भी उन्हें लगा कि रन कम बन रहे हैं तो उन्होंने किसी न किसी तरह बाउंड्री हासिल कर ली और यह सुनिश्चित किया कि स्कोरबोर्ड लगातार चलता रहे।''

'SRH की राह आसान नहीं होने वाली'

एसआरएच को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना अगला मैच क्यों जीतना जरूरी है? कैफ ने कहा, ''घर से बाहर सीएसके के खिलाफ खेलना एसआरएच के लिए एक मुश्किल चुनौती होगी। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग हालात के हिसाब से ढलना बहुत जरूरी है, और एसआरएच गुजरात के खिलाफ ऐसा करने में नाकाम रही। यह उनके ड्रेसिंग रूम में चर्चा का एक अहम मुद्दा हो सकता है। अभी घबराने की कोई बात नहीं है, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर उन्हें ध्यान देना होगा। वे अपने घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेंगे, जहां वे सहज महसूस करते हैं और वहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन अगर वे टॉप दो टीमों में जगह बनाना चाहते हैं तो उन्हें चेन्नई के खिलाफ घर से बाहर जाकर जीत हासिल करनी होगी। सीएसके अभी काफी अच्छी लय में दिख रही है। इसलिए, एसआरएच के लिए अपने आखिरी दो मैचों का सफर काफी मुश्किल होने वाला है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।