एक-दूसरे पर उंगली नहीं उठा रहे, डेविड मिलर ने हार से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अंदर की बात बताई
डेविड मिलर ने 6 मैच गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अंदर का माहौल बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी एक-दूसरे पर बिल्कुल भी उंगली नहीं उठा रहे हैं। सब मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के सीनियर बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी कोशिश में एकजुट बनी हुई है और टीम ने जानबूझकर किसी एक खिलाड़ी पर दोष मढ़ने से दूरी बनाए रखी है। बल्लेबाजी में लगातार नाकामियों और क्षेत्ररक्षण में महंगी गलतियों जैसे मुश्किल दौर से गुजरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब लीग चरण के आखिरी दौर में 'हर हाल में जीत' वाली स्थिति में पहुंच गई है। अब उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे।
मिलकर चुनौती का सामना कर रहे
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले मिलर ने कहा, ''हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हमने आपस में बात की है कि हम सब मिलकर खेल रहे हैं। जीत हो या हार, हम सब साथ हैं। '' मिलर ने कहा, ''और हमने जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम एक-दूसरे पर बिल्कुल भी उंगली नहीं उठा रहे हैं। हम सब मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। '' इस बात पर जोर देते हुए कि टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने का समीकरण अब बिल्कुल सीधा है, उन्होंने कहा, ''हकीकत यह है कि हमें चार मैच जीतने हैं। इसलिए अगर हम ऐसा कर लेते हैं तो हम खुद को एक अच्छी स्थिति में पहुंचा लेंगे। ‘’
दिल्ली की हालिया हार के बारे में बात करते हुए मिलर ने कहा कि टीम ने कुल मिलाकर खराब क्रिकेट नहीं खेला है, बल्कि अहम मौकों पर टीम से गलतियां हुई हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि हम बिल्कुल भी खराब क्रिकेट खेल रहे हैं। हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन मैच में कुछ ऐसे पल आते हैं जब हम एक टीम के तौर पर कुछ खास क्षेत्रों में खुद को निराश कर देते हैं। '' अपने खुद के उतार-चढ़ाव भरे सत्र और अंतिम एकादश में मिले सीमित मौकों के बारे में बात करते हुए मिलर ने माना कि यह निराशाजनक रहा है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह आईपीएल के समीकरणों को अच्छी तरह समझते हैं।
उन्होंने कहा, ''मैच नहीं खेल पाना, निश्चित रूप से एक खिलाड़ी के तौर पर यह निराशाजनक होता है। आप हमेशा हर मैच खेलना चाहते हैं, लेकिन आईपीएल के नियम ही ऐसे हैं कि इसमें सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका मिलता है इसलिए टीम के लिए सही संयोजन बनाना बहुत जरूरी हो जाता है। '' दिल्ली कैपिटल्स का क्षेत्ररक्षण भी खराब रहा है, इस पर मिलर ने कहा, ''मैच में ऐसे पल आए जब हमने कुछ कैच छोड़े जो शायद मैच का नतीजा बदल सकते थे। '' मिलर ने कहा कि अब टीम का पूरा ध्यान बाकी बचे चार मुकाबलों पर है। उन्होंने कहा, ''पिछले 10 मैचों में जो कुछ भी हुआ है, हम उससे मिली अच्छी बातों को ही साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन अगले चार मैच बहुत अहम हैं। ''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



