एमएस धोनी आखिरी लीग मैच से पहले CSK की टीम से हुए अलग, माइक हसी ने बताया वापसी करेंगे या नहीं
चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया है कि धोनी सीएसके के आखिरी लीग मैच के लिए टीम के साथ नहीं आए हैं। हालांकि उन्होंने ये भरोसा दिलाया है कि अगर टीम क्वालीफाई करती है तो धोनी फिर जुड़ेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा है कि एमएस धोनी टीम के आखिरी लीग मैच में साथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह अंगूठे की चोट के कारण टीम के साथ अहमदाबाद नहीं जा रहे हैं. हालांकि कोच ने बताया है कि अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो एमएस धोनी टीम से जुड़ेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच गंवाया, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते कम हो गए हैं और अंतिम मैच जीतने के बाद साथ अब उन्हें दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना आखिरी मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। हसी ने कहा, ''मैं कन्फर्म कर सकता हूं कि वह टीम के साथ यहां नहीं हैं। लेकिन अगर क्वालीफाई करते हैं, तब वह निश्चित रूप से टीम से जुड़ेंगे। उनके अंगूठे में थोड़ी चोट है, जिसमें अब काफी सुधार हो रहा है, लेकिन वह इस मैच के लिए तैयार नहीं होंगे। उम्मीद है, अगर हम प्लेऑफ तक पहुंच गए तो वह ठीक हो जाएंगे। जाहिर है, इससे टॉप-4 में जगह बनाने का हमारा काम और भी मुश्किल हो गया है। व्यक्तिगत तौर पर, हर कोई इससे कुछ न कुछ सीख लेगा, लेकिन हमें बहुत जल्दी इससे उबरकर आगे बढ़ना होगा। मैच के बाद हम सभी बहुत निराश थे।''
सीएसके को सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को एक ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से हराया। अब उनका केवल एक ही मैच बचा है और पांच बार की चैंपियन लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। भले ही टीम को लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ा है। इस सीजन में पहली बार मैच वाले दिन धोनी मैदान पर थे। फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी अगले सीजन को लेकर 44 वर्षीय धोनी से कोई बातचीत नहीं हुई है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं, हम इस पर काम कर रहे हैं।" फ्लेमिंग यह भी स्वीकार किया है कि इस सीजन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उनका खुद का भविष्य टीम के मालिकों के हाथ में है।
उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि यह मैनेजमेंट की इच्छा होगी। मुझे पता है कि इस बारे में काफी बात हो रही है, लेकिन एमएस का इस साल लगातार साथ रहना टीम के लिए काफ़ी अहम रहा और युवा खिलाड़ियों को इसका लाभ मिला। वह काफी बड़ा हिस्सा हैं और खेले बिना भी उनका टीम पर बड़ा प्रभाव है। हमने काफी अच्छी चीजें की हैं। हमने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को लाया जो सीएसके का भविष्य बन सकते हैं। लेकिन मुझे पता है कि हमारा आंकलन परिणाम पर होता है। ये मैनेजमेंट का निर्णय होगा, मेरा नहीं।"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



