CSK के 12वें मैच में भी नहीं दिखे एमएस धोनी, चेन्नई-लखनऊ ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के 12वें मुकाबले में खेलने नहीं उतरे। धोनी जारी सीजन में पिंडली की चोट के कारण अब तक बाहर रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ और चेन्नई ने आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। हालांकि फैंस को एक बार फिर धोनी की झलक देखने को नहीं मिलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम के 12वें मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। पांच बार के चैंपियन 44 साल के धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।
चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सत्र में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। लीग की शुरुआत में सुपरकिंग्स ने कहा था कि वह दो सप्ताह के लिए टीम से बाहर हैं, लेकिन आईपीएल में पांच सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी टीम से बाहर रहने पर उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
हालांकि, इस सीजन में जब भी सीएसके मैदान पर उतरी है, आईपीएल 2026 में धोनी के संभावित आखिरी मैच की चर्चा सुर्खियों में रही है, लेकिन हसी ने संकेत दिया कि यह इंतज़ार शायद ज़्यादा लंबा न हो। हसी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह कल होगा या शायद उसके बाद वाले मैच में, लेकिन वह बहुत अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। मुझे पता है कि वह अपनी दौड़ने की गति बढ़ा रहे हैं, और शायद यही एक मुश्किल वाली बात थी। धोनी नियमित रूप से ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद को ज्यादातर थ्रो-डाउन तक ही सीमित रखा है। हाल में उन्हें विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया था, जिससे उनकी संभावित वापसी की चर्चा तेज हो गई थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि पीली जर्सी पहनना गर्व की बात है। इस विकेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों बेहतर करनी होती है। विकेट में नमी लग रही है लेकिन अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे तो यहां पर स्कोर का बचाव किया जा सकता है। एक बार जब आप मोमेंटम हासिल कर लेते हैं तो उसी टीम के साथ सफर जारी रखने की कोशिश करते हैं। अंक तालिका को दरकिनार करना मुश्किल है लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। स्पेंसर जॉनसन खेल रहे हैं और अकील की जगह पर गुरजपनीत सिंह खेलेंगे।
चेन्नई-लखनऊ प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह और प्रिंस यादव।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



