IPL में मिचेल स्टार्क के POTM का गजब संयोग, सिर्फ इन 2 टीमों के खिलाफ ही जीते अवॉर्ड

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mitchell Starc DC vs RR: आईपीएल में मिचेल स्टार्क के प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स का गजब संयोग देखने को मिला है। उन्होंने सिर्फ दो टीमों के खिलाफ ही अवॉर्ड जीतने का कमाल किया है।

IPL में मिचेल स्टार्क के POTM का गजब संयोग, सिर्फ इन 2 टीमों के खिलाफ ही जीते अवॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गदर काटा। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चार ओवर के स्पेल में 40 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा स्टार्क ने कप्तान रियान पराग (51), डोनोवन फरेरा (0), रवि सिंह (4) और दासुन शनाका (10) का शिकार किया। आरआर ने 193/8 का स्कोर खड़ा किया और डीसी ने चार गेंद बाकी रहते पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। स्टार्क को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (POTM) से नवाजा गया। यह उनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छठा अवॉर्ड था। स्टार्क के प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स का गजब संयोग देखने को मिला है।

सिर्फ दो टीमों के खिलाफ ही जीते अवॉर्ड

स्टार्क ने अपने छह प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार सिर्फ दो टीमों- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीते हैं। उन्होंने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था लेकिन उसे सीजन कोई अवॉर्ड हासिल नहीं किया। उन्होंने 2015 में राजस्थान के विरुद्ध पहला प्लेयर ऑफ द मैच जीता। उसके बाद, स्टार्क लंबे समय तक आईपीएल से दूर रहे। उन्होंने 2024 में आईपीएल में वापसी की। स्टार्क ने तब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेलते हुए सीजन में दो बार एसआरएच के सामने पुरस्कार पर कब्जा जमाया। वह 2025 में डीसी में आए। उन्होंने पिछले सीजन में एसआरएच और आरआर के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में मिचेल स्टार्क द्वारा जीते गए POTM

2015 बनाम राजस्थान रॉयल्स

2024 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

2024 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

2025 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

2025 बनाम राजस्थान रॉयल्स

2026 बनाम राजस्थान रॉयल्स

'स्टार्क खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल'

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने आरआर को हराने के बाद मिचेल स्टार्क की जमकर तारीफ करते हुए तेज गेंदबाज को अपने साथी खिलाड़ियों के लिए 'रोल मॉडल' करार दिया। बदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''वह इस खेल के सबसे अच्छे रोल मॉडल में से एक है। उनकी कार्यशैली, खेल से पहले की तैयारी, उनकी अपनी योजनाएं और उनका अभ्यास सब कुछ बेमिसाल है। मुझे बहुत से युवा खिलाड़ियों में यह बात नजर नहीं आती और यही कारण है कि वह इतने लंबे समय से खेल में बने हुए हैं।'' कोच ने युवा खिलाड़ियों पर स्टार्क के प्रभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''वह हमेशा उनसे बात करते रहते हैं। उन्हें सिखाने की कोशिश करते हैं जैसे कि रिवर्स स्विंग कैसे करें, लेंथ कैसे बनाए रखें, जब बल्लेबाज हावी होने की कोशिश कर रहा हो तो क्या करें। स्टार्क अपनी बातचीत से काफी कुछ सिखाते हैं।'' दिल्ली के अब 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं और उनके प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।