
तो फिर जयपुर में नहीं होंगे इस बार IPL के मैच? BCCI ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की चिंता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जयपुर में IPL मैच तभी हो सकते हैं, जब RCA अपनी व्यवस्था ठीक कर ले। सबसे पहले तो इलेक्शन कराने होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ा दी है। बीसीसीआई ने अल्टीमेटम दे दिया है कि जयपुर से आईपीएल के मैचों की मेजबानी छिन सकती है। बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट संघ यानी आरसीए को साफ बोल दिया है कि जयपुर में तभी आईपीएल के मैच आयोजित हो सकते हैं, जब आरसीए अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ले। खास तौर पर BCCI ने स्पष्ट किया है कि IPL मैच होस्ट करने के लिए एसोसिएशन को सबसे पहले चुनाव कराने होंगे।
IPL चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने हाल ही में अबू धाबी में ऑक्शन के दौरान कुछ चुनिंदा मीडिया से बात करते हुए कहा था, “हमने पिछली बार स्टेट बॉडी को लिखा था कि जब तक वे RCA के चुनाव नहीं कराते और एक चुनी हुई बॉडी नहीं बनाते, तब तक हमारे लिए IPL को उस वेन्यू पर ले जाना मुश्किल होगा। अभी तक, उन्होंने चुनाव नहीं कराए हैं और अब फ्रेंचाइजी को यह देखना होगा कि क्या यह जगह उनके गेम होस्ट करने के लिए ठीक है? एक बार जब हम ड्यू डिलिजेंस कर लेंगे और अगर RCA अपने चुनाव आसानी से और सही तरीके से करा पाए, तो हम उसे विनर मानेंगे।”
RCA को इस समय राज्य सरकार की बनाई एक एड हॉक कमिटी चला रही है। दीन दयाल कुमावत की हेड वाली कमिटी पिछले दो साल से एसोसिएशन की कर्ता-धर्ता है। जयपुर पिछले 18 सालों से राजस्थान रॉयल्स का होम सेंटर रहा है। हालांकि, बीते 23 नवंबर को क्रिकबज ने जानकारी दी थी कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने पुणे में अपने होम मैच कराने के विकल्प पर विचार कर रहा है। शायद इसके पीछे आरसीए के इलेक्शन एक कारण हो सकते हैं। RCA ने इस पर कहा कि उन्हें BCCI से कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन वह RR मैनेजमेंट के संपर्क में जरूर है।
कुमावत ने गुरुवार को क्रिकबज से कहा, "हमारी तरफ से, हम सवाई मान सिंह स्टेडियम (जयपुर में) में IPL मैच होस्ट करने के लिए तैयार हैं। हमने RR मैनेजमेंट से बात की है। अगर BCCI को RCA से कोई दिक्कत है, तो हम उन्हें राज्य सरकार के सामने उठाएंगे और उन्हें सुलझाएंगे।"
अरुण धूमल जब इस मसले पर ज्यादा जानकारी देने के लिए कहा गया तो उन्होंने बताया, "हमने पिछले साल ही उन्हें बता दिया था कि अगर वे ये चुनाव नहीं करा पाते हैं, तो हमारे लिए वहां टूर्नामेंट कराना मुश्किल होगा। अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए, जब तक वे चुनाव नहीं कराते और कोई नई चुनी हुई बॉडी नहीं आती और IPL गेम्स कराने के लिए फैसिलिटी काफी अच्छी नहीं हो जातीं, हम हालात पर नजर रखेंगे और सही समय पर सही एक्शन लेंगे।" धूमल ने ये भी कहा है कि बेंगलुरु में आईपीएल के मैच आयोजित हो सकते हैं। 4 जून को वहां भगदड़ में 11 लोग सुरक्षा की कमी की वजह से मर गए थे।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





