IPL 2026 आज का मैच: हिसाब चुकता करने के साथ जीत से खाता खोलने को बेकरार LSG के धुरंधर, DC से मुकाबला
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में आज शाम को 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन की शुरुआत करेंगी।

संजीव पाण्डेय। आईपीएल के 19वें संस्करण के पांचवे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का श्रीगणेश करने इकाना स्टेडियम में बुधवार को उतरेंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मेजबान एलएसजी के सूरमा जहां जीत से खाता खोलने की तैयारी में होंगे, वहीं उनके पास पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों इकाना में मिली हार का बदला लेने का भी सुनहरा मौका होगा। एलएसजी के बेड़े में नये गेंदबाजी के समीकरण को देखते हुए टीम को आईपीएल के खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी तरफ मेहमान टीम में दिल्ली कैपिटल्स में भी दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार है।
धुरंधरों के फिट रहने से एलएसजी को बड़ी राहत
एलएसजी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि इस बार टीम के सभी धुरंधर पूरी तरह फिट हैं। खास कर से स्पीडस्टार मयंक यादव, जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह मैदान पर आग उगलने को तैयार नजर आ रहे हैं। अनुभवी मोहम्मद शमी की मौजूदगी टीम के आक्रमण को नई धार देगी, वहीं युवा नमन तिवारी भी मौका मिलने पर वह तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी में मोहसिन खान और आवेश खान के रूप में टीम के पास धारदार विकल्प मौजूद हैं। स्पिन विभाग की कमान एक बार फिर दिग्वेश राठी के हाथों में होगी, जो अपनी फिरकी के साथ विकेट लेने के बाद अपने अनूठे जश्न के लिए भी जाने जाते हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन की विस्फोटक तिकड़ी किसी भी क्षण मैच का पासा पलटने का दम रखती है। टीम प्रबंधन को कप्तान ऋषभ पंत से इस बार बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जो पिछले सत्र की कसर इस बार पूरी करना चाहेंगे। साथ ही आयुष बदोनी और जम्मू-कश्मीर के युवा बल्लेबाज अब्दुल समद भी अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह बेकरार हैं।
संतुलन से बेहतर दिल्ली को बेहतर की उम्मीद
पिछले सत्र की निराशा को पीछे छोड़ दिल्ली कैपिटल्स इस बार दमदार प्रदर्शन को मैदान पर उतरने को तैयार है। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में स्टार पेसर मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति दिल्ली के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। उनकी कमी को पूरा करने का जिम्मा एनडिगी, चमीरा और जेमीसन जैसे विदेशी गेंदबाजों पर होगा। दिल्ली की असली ताकत उसका स्पिन विभाग है। कप्तान अक्षर पटेल के साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और विप्रज निगम की त्रिमूर्ति इकाना की पिच पर लखनऊ के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेगी। बल्लेबाजी में दिल्ली को सबसे अधिक उम्मीदें केएल राहुल से होंगी। एलएसजी के पूर्व कप्तान राहुल अपनी पुरानी टीम की हर रणनीति से वाकिफ हैं और शानदार फॉर्म में भी हैं। साथ ही, डेविड मिलर का अनुभव और लखनऊ की परिस्थितियों की समझ दिल्ली के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकती है।
पिछले सत्र में एलएसजी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
बल्लेबाज:
-- एडन मार्करम: कुल 445 रन बनाये, 148.82 स्ट्राइक रेट से
-- निकोलस पूरन: कुल 524 रन बनाये, 196.25 स्ट्राइक रेट से
-- मिचेल मार्श: कुल 627 रन बनाये, 163.70 स्ट्राइक रेट से
गेंदबाज:
-- दिग्वेश राठी: 8.25 इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिये
पिछले सत्र में दिल्ली के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
बल्लेबाज:
-- केएल राहुल: कुल 539 रन बनाये, 149.72 स्ट्राइक रेट से
-- अभिषेक पोरेल : कुल 301 रन बनाये, 146.82 स्ट्राइक रेट से
-- ट्रिस्टन स्टब्स : कुल 300 रन बनाये, 150.75 स्ट्राइक रेट से
गेंदबाज:
-- कुलदीप यादव ने 7.07 इकोनॉमी रेट से 15 विकेट लिये
-- मिचेल स्टार्क ने 10.16 इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिये
-- मुकेश कुमार ने 10.32 इकोनॉमी रेट से 12 विकेट लिये
हेड टू हेड रिकॉर्ड
07 मैच अब तक दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले
03 जीते एलएसजी ने
04 जीते दिल्ली कैपिटल्स ने
चुनौतीपूर्ण है सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का चयन: जस्टिन लैंगर
लैंगर ने कहा कि टीम के पास तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मयंक यादव, नमन तिवारी, मोहसिन खान, आवेश खान और अर्जुन तेंदुलकर जैसे बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। यह कहना था एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि टीम में कई दिग्गज गेंदबाज मौजूद हैं। सभी गेंदबाज पूरी तरह फिट और शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में अंतिम एकादश का चयन करना चुनौतीपूर्ण हैं।
बल्लेबाजी पर चर्चा करते हुए उन्होंने ऋषभ पंत की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि पंत हमारी टीम के स्तंभ हैं और उनकी सही बैटिंग पोजीशन तय करना हमारे लिए प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों पर भरोसा जताया। पिछले सीजन के दबाव पर लैंगर ने स्पष्ट किया कि वह दबाव में खेलना जानते हैं और उनका पूरा ध्यान टीम के बेहतर प्रदर्शन पर है।
जीत से शुरुआत की तैयारी: चमीरा
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने कहा कि लखनऊ की टीम काफी संतुलित और मजबूत है, जिससे मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी टीम की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि हम जीत को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं। अभ्यास सत्र काफी शानदार रहा और हमने दो अभ्यास मैचों के जरिए अपनी रणनीतियों को बखूबी परखा है। भारतीय पिचों की प्रकृति पर बात करते हुए चमीरा ने कहा कि यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली कैपिटल्स की नजर लखनऊ में जीत हासिल कर अपने अभियान की सफल शुरुआत करने पर है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



