IPL 2026 Points Table में पहली बार KKR ने छोड़ा आखिरी स्थान, अब इस टीम की हालत हुई खस्ता

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share

Latest IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल के सबसे आखिरी स्थान को छोड़ दिया है। सबसे निचले पायदान पर अब LSG पहुंच गई है।

IPL 2026 Points Table में पहली बार KKR ने छोड़ा आखिरी स्थान, अब इस टीम की हालत हुई खस्ता

Latest IPL 2026 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आईपीएल के 19वें सीजन के पहले हाफ के बाद पॉइंट्स टेबल के सबसे आखिरी स्थान को छोड़ा है। कोलकाता की टीम काफी समय से पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर लगी हुई थी, लेकिन अब वहां से उठकर टीम ने दो पायदानों की छलांग लगाई है, जबकि अब सबसे निचले पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी है। एलएसजी ने इस सीजन अब तक 6 मुकाबले गंवा दिए हैं। घर पर एक भी मैच में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई है।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसके खाते में 13 अंक हैं। 6 मैच टीम जीती है और एक मैच बेनतीजा रहा है। सात मैचों में एक भी मुकाबला टीम हारी नहीं है। वहीं, दूसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी है, जो 7 में से 5 मैच जीत चुकी है। 10 अंक आरसीबी के खाते में है। इतने ही पॉइंट्स सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरच के खाते में हैं, जो 8 मैच खेल चुकी है। 8 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स के खाते में भी 10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बाजी आरसीबी मार जाती है, जो दूसरे स्थान है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

गुजरात टाइटन्स आईपीएल के इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है, जो 8 में से चार मैच जीती है। चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर है, जो 8 में से 3 मुकाबले जीती है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी इतने ही मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट सीएसके का अच्छा है। यही कारण है कि दिल्ली सातवें और सीएसके छठे पायदान पर विराजमान है। दिल्ली कैपिटल्स आज अपना 8वां लीग फेज का मैच खेलेगी, जिसे जीतकर टीम कम से कम छठे स्थान पर पहुंच सकती है।

कोलकाता की टीम ने पहली बार इस सीजन दर्जनों लीग फेज के मैचों के बाद 10वां स्थान छोड़ा है और अब सीधे 8वें पायदान पर है, क्योंकि 8 मैचों के बाद केकेआर के खाते में 5 पॉइंट हैं। दो मैच उन्होंने जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर खिसक गई है, जो 7 में से दो ही मैच जीती है। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है और नेट रन रेट भी खराब है। इस तरह वह सबसे आखिरी पायदान पर अब खिसक गए हैं। लखनऊ के लिए यहां से प्लेऑफ्स में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा।

IPL 2026 Points Table Latest

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1

PBKS

76011.33313
2

RCB

75201.10110
3

SRH

85300.81510
4

RR

85300.60210
5

GT

8440-0.4758
6

CSK

8350-0.1216
7

DC

7340-0.1846
8

KKR

8251-0.7515
9

MI

7250-0.7364
10

LSG

8260-1.1064
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।