कोलकाता ने लगाया रनों का अंबार, 247 रन बनाकर दर्ज किया अपना तीसरा हाईएस्ट टोटल

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आईपीएल में अपना तीसरा हाईएस्ट टोटल बनाया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए।

कोलकाता ने लगाया रनों का अंबार, 247 रन बनाकर दर्ज किया अपना तीसरा हाईएस्ट टोटल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ) कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) ने दमदार पारियां खेली। कोलकाता ने अपनी पारी के दौरान 22 छक्के भी जड़े, जिसमें से 10 छक्के फिन एलन ने अकेले मारे। एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी की। फिर रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक विकेट मिला।

कोलकाता के हाईएस्ट टोटल

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जारी सीजन में आज सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की है। कोलकाता ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए, जोकि कोलकाता का आईपीएल में तीसरा हाईएस्ट टोटल है। कोलकाता ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया है। 2024 में कोलकाता ने सात विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में 6 विकेट पर 261 रन बनाए थे। कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ 2018 में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम ने 6 विकेट खोकर 235 रन बनाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल मुकाबले में दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बना लिया। गुजरात ने जब टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था, तब उन्हें शायद उम्मीद नहीं रही होगी कि केकेआर के बल्लेबाज उनके गेंदबाजों का यह हाल करेंगे। सिराज ने अपने स्पेल में 50 और राशिद ख़ान ने 57 रन दे दिए। रबाडा और होल्डर ने भी 10 की रन रेट से रन दिए। हालांकि इसमें गलती खुद जीटी की है, जिन्होंने तीन चार कैच ड्रॉप किए। होल्डर से ऐलन का मुश्किल कैच ड्रॉप हुआ था लेकिन सिराज ने तो बेहद आसान सा कैच ऐलन का ड्रॉप किया था। उस वक्त वो सिर्फ 33 रन पर थे। इसका फायदा उठाते हुए ऐलन ने 35 गेंद पर 93 रन बना दिए।

ग्रीन और रघुवंशी ने उनके आउट होने के बाद रन गति कम नहीं होने दी। रघुवंशी ने 44 गेंद पर नाबाद 82 और ग्रीन ने 28 गेंद पर नाबाद 52 रन बनाए। केकेआर की पारी में कुल 22 छक्के लगे जो आईपीएल इतिहास में किसी पारी में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। यह एक बड़ा स्कोर है और केकेआर को यकीन होगा कि उनके पास टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने के लिए काफ़ी रन हैं। अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिर फिन एलन ने जबरदस्त पारी खेली; उन्हें दो बार कैच छोड़ने का जीवनदान मिला-14 और 33 रन पर-और फिर उन्होंने गुजरात टाइटन्स को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

जैसे-जैसे गेंदबाजी कमजोर पड़ती गई, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ़ छक्कों में ही बात की। टाइटन्स ने कैचिंग और फील्डिंग, दोनों में ही ढिलाई बरतकर अपनी मुश्किलें और बढ़ा लीं। फिन के आउट होने के बाद, रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और कैमरन ग्रीन ने उनका बखूबी साथ निभाया, जिससे रनों का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस युवा भारतीय बल्लेबाज़ ने पारी के आखिर में टाइटन्स पर जोरदार हमला बोला और 44 गेंदों में 82* रन बनाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जबकि ग्रीन ने भी 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टाइटन्स की फील्डिंग बेहद खराब रही और उनकी गेंदबाजी भी औसत दर्जे की थी। एलेन ने 35 गेंदों में चार चौके और 10 छक्के उड़ाए, रघुवंशी ने 44 गेंदों में चार चौके और सात छक्के मारे जबकि ग्रीन ने 28 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।