कोलकाता ने बड़े मुकाबले से पहले मथीशा पथिराना की रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, लुवनित सिसोदिया को मिला मौका

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाकी मैचों के लिए चोटिल मथीशा पथिराना की जगह लवनित सिसोदिया को चुना है।

कोलकाता ने बड़े मुकाबले से पहले मथीशा पथिराना की रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, लुवनित सिसोदिया को मिला मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मथीशा पथिराना की जगह लुवनित सिसोदिया को चुना है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैम्रस्ट्रिंग चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज सिसोदिया इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया ने 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 124 रन बनाए हैं। वह 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में खेलने उतरेगी। केकेआर ने शानदार वापसी करते हुए अपने आखिरी सात मैचों में से छह जीतकर खिताब की दौड़ में बने रहने की उम्मीद जगाई। हालांकि मुस्तफिजुर रहमान, हर्षित राणा, आकाश दीप और मथीशा पथिराना विभिन्न समस्याओं के कारण मैच नहीं खेल पाए, जबकि चोट से वापसी कर रहे कैमरन ग्रीन शुरुआती चरणों में गेंदबाजी नहीं कर सके।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

तेज गेंदबाज मतीशा पथिराना का आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सिर्फ आठ गेंदों तक ही सीमित रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता में गेंदबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस होने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। श्रीलंका के इस स्लिंगर को केकेआर ने अपनी गेंदबाजी पारी के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा था और उन्हें चौथे ओवर में गेंदबाजी सौंपी गई। अपने पहले ओवर में उन्होंने सात रन दिए। लेकिन दूसरे ओवर में पहली गेंद डालने के बाद पथिराना ने अपनी हैमस्ट्रिंग के आसपास परेशानी की ओर इशारा किया और जमीन पर बैठ गए। टीम फ़िज़ियो ने उनका उपचार किया और उन्होंने एक और गेंद डालने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे से बातचीत के बाद पथिराना मैदान से बाहर चले गए। वह अपने दूसरे ओवर में सिर्फ़ दो गेंदें ही डाल सके।

केकेआर की टीम इस मैच में अपने शीर्ष रन-स्कोरर अंगकृष रघुवंशी के बिना खेलेगी, जिन्होंने इस सत्र में पांच अर्धशतकों के साथ 422 रन बनाए हैं। इसके अलावा केकेआर परिस्थितियों के अनुसार अपने स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश में रखने का फैसला करेगा। चक्रवर्ती चोटिल होने के बावजूद खेल रहे हैं।

टीम इस प्रकार है

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, लुवनित सिसोदिया, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, नितीश राणा, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, दुशमंथा चमीरा, औकिब नबी, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, साहिल परख, पृथ्वी साव, त्रिपुरा विजय, रेहान अहमद और अजय मंडल।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।