टीवी पर बैठकर जज नहीं कर सकते, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बैटिंग पर दिग्गज कपिल देव ने ऐसा क्यों कहा?
भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर कमेंट करने से मना कर दिया है। उनका मानना है कि जो लोग करीब से उनके गेम को देख रहे हैं, वो उसके बारे में बताने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक शॉट और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। वह जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हैं। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक हर कोई 15 साल के युवा बल्लेबाज की चर्चा कर रहा है। हालांकि भारतीय टीम के महान क्रिकेटर कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। कपिल देव का मानना है कि जो उनको करीब से देख रहे हैं वह युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन के बारे में बताने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 क्रिकेट और अब आईपीएल में धमाल मचाया हुआ है। आईपीएल के जारी सीजन में उनकी बैटिंग और प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की बातें हो रही हैं। हालांकि कपिल देव वैभव के प्रदर्शन के बारे में कुछ भी कहने से बचते दिखे। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने कहा, ''मैं नहीं जानता हूं क्योंकि मैंने उसे देखा नहीं है। मैं आप जैसा ही हूं। जो भी आप टीवी पर देते हैं, मैं देखता हूं और फिर उससे जानकारी लेने की कोशिश करता हूं। मैं घर पर टीवी पर क्रिकेट देखता हूं और फिर उसे देखकर फैसला देना सही नहीं है।''
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं। जारी सीजन में उन्होंने शतक भी लगाया है और राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कपिल देव का मानना है कि जो कमेंटेटर और पूर्व खिलाड़ी करीब से वैभव को फॉलो कर रहे, वो उनके बारे में सटीक जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ''लोग जो बोलते हैं और सभी को देखते हैं, वे बेहतर हैं। जैसे सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और हर्षा भोगले, वे उसके बारे में मुझसे बेहतर बता सकते हैं।'' वैभव सूर्यवंशी का जारी सीजन में जलवा रहा है। उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ छक्का जड़ा है।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के खिलाफ जारी सीजन में बड़े शॉट लगाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंद में शतक ठोका है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से पहले अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाया था। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 80 गेंद में 175 रन ठोक दिए थे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



