कागिसो रबाडा ने तोड़ा मोहम्मद शमी का बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले के सबसे खतरनाक गेंदबाज बने
कागिसो रबाडा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक आईपीएल सीजन में शुरुआती 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने पहले क्वालीफायर के दौरान ये कारनामा किया।

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक आईपीएल सीजन में शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा है। रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को आउट करके ये कारनामा किया। वेंकटेश ने बड़े मुकाबले में शुरुआती गेंदों पर ताबड़तोड़ शॉट खेलने लेकिन जल्द ही पवेलियन लौट गए। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रबाडा ने शमी का रिकॉर्ड तोड़ा
कागिसो रबाडा मंगलवार को एक आईपीएल सीजन में शुरुआती 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने आईपीएल 2026 में पावरप्ले के दौरान 18 विकेट चटका लिए हैं। वहीं रबाडा जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम था, शमी ने 2023 में पावरप्ले में 17 विकेट लिए थे। मिचेल जॉनसन ने 2013 में 16 विकेट लिए थे। ट्रेंट बोल्ट ने 2020 में 16 विकेट झटके थे।
कागिसो रबाडा ने भुवनेश्वर को पीछे छोड़ा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पेसर जोफ्रा आर्चर के 14 मैचों में 21 विकेट हैं। अंशुल कंबोज ने भी 14 मैचों में इतने विकेट लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए जारी सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं गया। उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट लिए। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैच खेलते हुए 4 मैच ही जीत सकी। जबकि 10 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम 10 टीमों के टूर्नामेंट में अंतिम पायदान पर रही।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टाइटंस ने शुरुआती एकादश में अरशद खान की जगह कुलवंत खेजरोलिया को मौका दिया है। आरसीबी ने टिम डेविड को शुरुआती एकादश में जबकि रोवमैन शेफर्ड को इंपैक्ट खिलाड़ी की सूची में रखा है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



