जोस बटलर ने ठोका 100वां अर्धशतक, विराट कोहली के क्लब में एंट्री; T20 में हमवतन को पछाड़ा
जोस बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में अर्धशतक जमाया। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर ने टी20 क्रिकेट में दो बड़े कारनामे अंजाम दिए हैं।

गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने जीटी की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। गिल ने 40 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनामए। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर ने 37 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। बटलर ने टी20 क्रिकेट में दो बड़े कारनामे अंजाम दिए हैं। वह भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।
बटलर ने ठोका 100वां अर्धशतक
बटलर टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक कंप्लीट करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 497 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। उनसे पहले यह कारनामा कोहली और डेविड वॉर्नर ने अंजाम दिया। कोहली अभी तक सबसे छोटे फॉर्मेट में 417 मैचों में 106 फिफ्टी ठोक चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं। कोहली 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 116 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने अब तक 436 मैच खेले हैं। वह अब आईपीएल में नहीं खेलते। वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 352 मुकाबलों में 99 अर्धशतक मार चुके हैं।
T20 में तोड़ा हमवतन का रिकॉर्ड
बटलर ने टी20 में 14000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने हमवतन एलेक्स हेल्स को पछाड़ दिया है। बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 468 पारियों में यह कमाल किया। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज हेल्स 505 पारियों में 14 हजारी बने थे। वॉर्नर ने 432 जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 432 पारियों में ऐसा किया था। गेल के नाम इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बटोरे।
इस खिलाड़ी को मिला POTM अवॉर्ड
बटलर और गिल ने भले ही अर्धशतक लगाया लेकिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा एलएसजी के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर में 28 रन पर चार विकेट चटकाए, जिससे लखनऊ टीम 164/8 पर रुक गई। प्रसिद्ध को मोहम्मद सिराज (चार ओवर में 19 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (चार ओवर में 32 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला। कागिसो रबाडा को भी एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए। राशिद खान ने चार ओवर में 25 रन दिए। वाब में जीटी 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



