वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों पर क्रिस गेल जैसा डर बना रहा, तूफानी पारी खेलने पर इरफान पठान ने कही बड़ी बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इरफान पठान ने आईपीएल 2026 में लगातार धमाकेदार पारियां खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा है कि गेंदबाजों में वह क्रिस गेल की तरह डर पैदा कर रहे हैं। पठान ने माना कि गेल का सामना करते समय गेंदबाज डरते थे।

वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों पर क्रिस गेल जैसा डर बना रहा, तूफानी पारी खेलने पर इरफान पठान ने कही बड़ी बात

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान विस्फोटक पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने हाईस्कोरिंग मुकाबले आराम से जीत लिया। इसके साथ ही राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। 93 रनों की दमदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वैभव गेंदबाजों में वैसा ही डर पैदा कर रहे हैं, जैसा अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पर क्रिस गेल ने किया था। वैभव जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अब क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (59) लगाने वाले रिकॉर्ड के लिए खतरा बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद में 93 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 10 छक्के भी जड़े।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

मैच के बाद इरफान पठान ने कहा, ''यह अविश्वसनीय था। मेरे लिए सबसे खास बात उनकी परिपक्वता रही। हम हमेशा कहते हैं कि जब भी वैभव सूर्यवंशी को देखते हैं तो वह बहुत अच्छा लेग-साइड प्लेयर है, लेकिन इस मैच में ऑफ-साइड पर जिस तरीके से उसने खेला, वह शानदार था। उनके बैक-लिफ्ट पर उनका गजब का नियंत्रण है। वह कवर्स के ऊपर ड्राइव मार रहा था और थर्ड मैन के ऊपर अपर-कट भी खेला। उन्हें रोकना बहुत मुश्किल है। पहली 10 गेंदों में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम था, और पारी के अंत तक उसने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रन बना दिए।”

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''53 छक्कों के साथ वह वास्तव में क्रिस गेल के 59 छक्कों की तरफ बढ़ रहा है। जोकि 2012 से कायम है। बतौर गेंदबाज हम क्रिस गेल का सामना करते समय डरते थे। वैभव सूर्यवंशी भी उसी तरह का डर बना रहा है और गेल का रिकॉर्ड निश्चित रूप से खतरे में है।''

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। वैभव ने आईपीएल 2026 में 50 चौके और 53 छक्के लगा चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.33 का है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।