हेनरिक क्लासेन ने टॉप 5 से क्रिस गेल को धकेला, देखें IPL में सबसे कम गेंदों में 2 हजारी बने प्लेयर

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Heinrich Klaasen CSK vs SRH:  हेनरिक क्लासेन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल में 2000 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

हेनरिक क्लासेन ने टॉप 5 से क्रिस गेल को धकेला, देखें IPL में सबसे कम गेंदों में 2 हजारी बने प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंगस (सीएसके) के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। अफ्रीकी बल्लेबाज मौजूदा सीजन में छठे अर्धशतक से सिर्फ तीन रन दूर रह गया। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 26 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के हैं। उन्हें स्पिनर नूर अहमद ने 15वें ओवर में स्टंप आउट कराया। हालांकि, क्लासेन ने अपनी पारी के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो हजार रन कंप्लीट किए और क्रिस गेल को टॉप 5 से बाहर धकेल दिया। दरअसल, क्लासेन आईपीएल में सबसे कम गेंदों में दो हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 1214 गेंदों में दो हजारी बने।

क्रिस गेल छठे पायदान पर खिसके

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गेल ने 1251 गेंदों में दो हजार रन पूरे किए थे। वह लिस्ट में छठे पायदान पर खिसक गए हैं। भारतीय लीग में सबसे कम गेंदों में दो हजारी बनने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज का धाकड़ ऑलराउंडर ने 1120 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था। वह अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पावर कोच हैं। रसेल पिछले सीजन में केकेआर के लिए बतौर प्लेयर खेले थे। उनके बाद फेहरिस्त में एसआरएच के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने 1192 गेंदों में दो हजार रन कंप्लीट करने का कारनामा अंजाम दिया था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक सीएसके मैच में रंग में नजर नहीं आए। उन्होंने 21 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन जुटाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

IPL में सबसे कम गेंदों में 2 हजारी बने प्लेयर

1120 - आंद्रे रसेल

1192 - अभिषेक शर्मा

1198 - निकोलस पूरन

1211 – वीरेंद्र सहवाग

1214 - हेनरिक क्लासेन

1251 – क्रिस गेल

क्लासेन ने ईशान के साथ की 75 रनों की साझेदारी

एसआरएच ने सीएसके को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 6 गेंदों में 6 रन बटोरे। उन्हें मुकेश चौधरी ने तीसरे ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। स्पिनर अकील हुसैन ने आठवें ओवर में अभिषेक शर्मा को स्पेनसर जॉन्सन के हाथों लपकवाया। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ 35 रनों की साझेदारी की। ईशान ने 34 वर्षीय क्लासेन के संग तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान ने 47 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। यह उनका जारी सीजन में पांचवां अर्धशतक है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।