मैं बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और कप्तानी किया, हार्दिक पांड्या ने 10वां मैच हारने पर ऐसा क्यों कहा
हार्दिक पांड्या ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने इसके पीछे की वजह आराम करना बताया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 19वां सीजन बेहद खराब रहा। बतौर कप्तान उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में लीग स्टेज के खत्म होने के बाद नौवें स्थान पर रही। हार्दिक पांड्या चोट के कारण कुछ मैचों में टीम से बाहर भी रहे थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कि पावरप्ले में टीम ने ज्यादा विकेट गंवा दिए थे, जिसके कारण टारगेट से पीछे रह गए। हार्दिक ने अंतिम मैच में बॉलिंग नहीं और इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया।
हार्दिक ने बॉलिंग ना करने की वजह बताई
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लगा कि उनकी टीम ने विपक्षी टीम को 10-15 रन ज्यादा बनाने का मौका दे दिया। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमने 10-15 रन ज्यादा दे दिए। यह लक्ष्य हासिल करने लायक था, बस पावरप्ले में हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए।'' उन्होंने कहा, ''"जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो लगा कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है। दोनों पारियों में पिच का मिजाज एक जैसा ही था। बस अपना संतुलन बनाए रखना था और अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेलने थे। डेथ ओवर्स हमेशा मुश्किल होते हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''मेरा हमेशा से यही मानना है कि अगर आखिरी 5 ओवरों में 1-2 बाउंड्री रोक ली जाए तो मैच में 12-15 रन का फर्क पड़ जाता है। अफसोस कि हम वो नहीं कर पाए। । आखिरी 5 ओवरों में पड़े 73 रनों की वजह से भी हमें मैच गवाना पड़ा। सब कुछ ठीक है (जब उनसे स्ट्रेचिंग के बारे में पूछा गया)। मैं बैटिंग करता हूं, बॉलिंग करता हूं, फील्डिंग करता हूं, कप्तानी भी करता हूं… तो कभी-कभी सिर्फ बैटिंग करके मजा लेने का भी हक बनता है ना।"
हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा था कि पिच अच्छी दिख रहा है और शाम को इसके और भी बेहतर होने की उम्मीद है। हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं और लोगों को मैच का लुत्फ़ देने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए इस मैच का महत्व काफी अधिक है। हमारा सीज़न कठिन रहा, लेकिन हम इसका अंत अच्छे से करना चाहते हैं। मुंबई की टीम ने जारी सीजन में 14 मैच खेलते हुए सिर्फ 4 जीत हासिल की और 10 मुकाबले गंवाए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



