KKR vs MI: हार्दिक पांड्या की हुई वापसी, आखिर मुंबई इंडियंस के कप्तान क्यों बैठे थे बाहर?
कप्तान हार्दिक पांड्या केकेआर बनाम एमआई मैच में खेल रहे हैं। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक का यह मौजूदा सीजन में नौवां मैच है। मुंबई और कोलकाता की टीम अपना 13वां मैच खेल रही हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला जा रहा है। केकेआर ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर एमआई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई है। उन्होंने अपना पिछला मैच 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विरुद्ध खेला था। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक को पीठ में ऐंठन की समस्या के चलते बाहर बैठना पड़ा था। हार्दिक की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने पांच बार की चैंपियन एमआई की कप्तानी की। सूर्या पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ नहीं खेले थे, जिसमें एमआई ने एक गेंद बाकी रहते छह विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हार्दिक ने अभी तक 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं और चार विकेट चटकाए।
'हम अपना सिर ऊंचा रखें और…'
हार्दिक ने टॉस गंवाने के बाद कहा, ''हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे। ऐसा लग रहा है कि पिच कवर्स के अंदर काफी रही है। देखते हैं कि पिच कैसी रहेगी। आप जो भी मैच खेलते हैं, आप उसे जीतना चाहते हैं। आप अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, सबसे अच्छा करना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस का खिताब जीतने का लंबा इतिहास रहा है। ऐसे में बस यह सुनिश्चत करना चाहते हैं कि हम अपना सिर ऊंचा रखें और टीम के लिए अपना बेस्ट दें।'' एमआई ने दो बदलाव किए हैं। हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। मुंबई प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। केकेआर को अगर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो उसे हार हाल में हार्दिक ब्रिगेड को मात देनी होगी।
'40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना है'
वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अंतिम दो मैच जीतने हैं। हम फिलहाल इस मैच पर फोकस करना चाहते हैं। हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले गेम में अच्छा क्रिकेट खेला था। हालाकि, वर्तमान में रहना, 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना, बहुत जरूरी है।'' केकेआर को शुरुआत में लगातार हार झेलनी पड़ी थी लेकिन फिर टीम ने प्रभावी प्रदर्शन किया। रहाणे ने कहा, ''टूर्नामेंट के पहले हाफ में ऐसे मोमेंट्स थे जिनका हम फायदा उठा सकते थे और चीजें अलग हो सकती थीं लेकिन कोई शिकायत या कोई पछतावा नहीं। जिस तरह से हमने वापसी की, उससे टीम में कॉन्फिडेंस बढ़ा। ड्रेसिंग रूम का माहौल सच में बहुत अच्छा है।'' केकेआर ने कोई बदलाव नहीं किया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृश रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



